एक्सप्लोरर

Black Friday Sale: ब्लैक फ्राइडे सेल में टूटे रिकॉर्ड, इस ऑफर ने सबका दिल जीत लिया

Black Friday Sale: अमरीका समेत पूरी दुनिया में शॉपिंग फेस्टिवल बन चुके ब्लैक फ्राइडे पर 9.8 अरब डॉलर की खरीदारी हुई, जो कि पिछले साल से 7.5 फीसद ज्यादा है. 5.3 अरब डॉलर के तो सिर्फ फोन खरीदे गए.

Black Friday Sale: इस साल ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. लोगों ने इस दिन इतनी ज्यादा खरीदारी की कि कंपनियों की मुराद पूरी हो गई. आंकड़ों के मुताबिक, ब्लैक फ्राइडे पर 9.8 अरब डॉलर की बिक्री हुई. इस दौरान लोगों का दिल ‘बाय नाउ, पे लेटर’ (Buy Now, Pay Later) ऑफर पर आ गया. इस ऑफर को पिछले साल से 47 फीसद ज्यादा लोगों ने इस्तेमाल किया.

मोबाइल शॉपिंग ने सबको हैरान कर दिया 

अमरीका समेत पूरी दुनिया में शॉपिंग फेस्टिवल बन चुके ब्लैक फ्राइडे पर 9.8 अरब डॉलर की खरीदारी हुई, जो कि पिछले साल से 7.5 फीसद ज्यादा है. 5.3 अरब डॉलर के तो सिर्फ फोन खरीदे गए. इस आंकड़े ने सभी को चौंका दिया. इसके अलावा स्मार्टवॉच, टीवी, खिलौने और गेमिंग पर भी जमकर पैसा लुटाया गया. लोगों में ब्लैक फ्राइडे सेल का लाभ उठाने की होड़ दिखाई दी. सोशल मीडिया और इंफ्लुएंसर्स ने इसमें बड़ा रोल निभाया. पिछले साल रिकॉर्ड महंगाई और बढ़ती ब्याज दरों के बावजूद आए यह आंकड़े सुकून देने वाले हैं. 

थैंक्सगिविंग डे पर हुई थी 5.6 अरब डॉलर की शॉपिंग 

थैंक्सगिविंग डे पर लोगों ने 5.6 अरब डॉलर की शॉपिंग कर डाली थी, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5.5 फीसद ज्यादा है. यह उत्साह ब्लैक फ्राइडे सेल में भी दिखाई दिया. विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि शनिवार एवं रविवार को यह आंकड़ा 10 अरब डॉलर और साइबर मंडे को 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.  

क्या है ब्लैक फ्राइडे 

ब्लैक फ्राइडे संयुक्त राज्य अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे के बाद का दिन है. यह नवंबर के चौथे गुरुवार को पड़ता है. इसे क्रिसमस खरीदारी सीजन की शुरुआत भी माना जाता है. ब्लैक फ्राइडे पर कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट मिलते हैं. इस साल ब्लैक फ्राइडे 24 नवंबर को मनाया गया. अब इसे दुनिया भर में मनाया जाता है. इस दिन दुकानें जल्दी खुलती हैं और देर रात तक खुली रहती हैं. ऐसा माना जाता है कि ब्लैक फ्राइडे के दिन दुकानदारों को नुकसान नहीं होता है. 

पुलिस से मिला था यह नाम 

1950 के दशक में फिलाडेल्फिया में पुलिस ने थैंक्सगिविंग के बाद के दिन की अराजकता को बयान करने के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’ शब्द का इस्तेमाल किया था. उस समय सैकड़ों पर्यटक फुटबॉल मैच देखने के लिए शहर में आते थे. साथ ही शहर की दुकानों के बाहर लंबी कतारें जाती थीं. इससे पुलिस को समस्याएं होती थीं. कई व्यापारियों ने 1961 में इसे 'बिग फ्राइडे' नाम देने का प्रयास किया, लेकिन, ऐसा हो नहीं सका. साल 2013 से ब्लैक फ्राइडे को दुनिया भर में मनाया जाने लगा.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Iphone in India: पूरी दुनिया के हाथों में होंगे मेड इन इंडिया आईफोन, टाटा प्लांट में मिलेंगी 28 हजार नौकरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
ईरान वॉर के बीच भारत उठाने जा रहा ऐसा कदम, भर जाएगा गैस भंडार, बस एक इजाजत की जरूरत
ईरान वॉर के बीच भारत उठाने जा रहा ऐसा कदम, भर जाएगा गैस भंडार, बस एक इजाजत की जरूरत
8th Pay Commission: बेसिक-पे, पेंशन, फिटमेंट, भत्तों पर JCM की केंद्र से कैसी बड़ी मांगें ?
8th Pay Commission: बेसिक-पे, पेंशन, फिटमेंट, भत्तों पर JCM की केंद्र से कैसी बड़ी मांगें ?
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच एक्शन में सरकार, राज्यों को 70% LPG आवंटन के निर्देश, क्या है इसके मायने
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच एक्शन में सरकार, राज्यों को 70% LPG आवंटन के निर्देश, क्या है मायने

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
महाराष्ट्र में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक? CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी
महाराष्ट्र में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक? CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट 
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
Embed widget