एक्सप्लोरर

Bitcoin Rally: बिटकॉइन में 2 साल की सबसे बड़ी तेजी, नया रिकॉर्ड बनाने से चंद कदम दूर

Bitcoin All-Time High: बिटकॉइन के भाव में पिछले पांच दिनों से लगातार तेजी आ रही है. सिर्फ इस महीने भाव में करीब 50 फीसदी की शानदार रैली रिकॉर्ड की जा चुकी है...

सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. कल बुधवार को लगातार पांचवें दिन बिटकॉइन के भाव में तेजी दर्ज की गई. सिर्फ इस महीने इसके भाव में अब तक करीब 50 फीसदी की तेजी दर्ज की जा चुकी है. यह कई सालों में बिटकॉइन की सबसे शानदार रैली है.

अभी इतना है एक बिटकॉइन का भाव

बुधवार को बिटकॉइन में 4.1 फीसदी की तेजी आई और यह 59,053 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ. मतलब एक बार फिर से बिटकॉइन का भाव 60 हजार डॉलर के स्तर के करीब जा पहुंचा है. भारतीय करेंसी में बिटकॉइन की एक यूनिट की मौजूदा कीमत 52.55 लाख रुपये के करीब चल रही है. शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में इस क्रिप्टोकरेंसी के भाव में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी देखी जा रही है.

दो साल बाद निकला 61 हजार के पार

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि बुधवार के कारोबार में लंदन बाजार में बिटकॉइन 61,360 डॉलर प्रति यूनिट के उच्च स्तर तक गया था. इस तरह देखें तो बिटकॉइन दो साल से ज्यादा समय के बाद पहली बार 60 हजार डॉलर प्रति यूनिट के स्तर को न सिर्फ पार करने में सफल हुआ है, बल्कि नया रिकॉर्ड हाई लेवल बनाने के भी करीब पहुंच गया है. बिटकॉइन का ऑल टाइम हाई लेवल 68,991 डॉलर प्रति यूनिट का है, जो उसने नवंबर 2021 में हासिल किया था.

अक्टूबर 2021 के बाद सबसे तेज रैली

दरअसल बिटकॉइन को अमेरिका में ईटीएफ लॉन्च होने के बाद लगातार सपोर्ट मिल रहा है. अमेरिकी नियामक ने पिछले महीने ही पहले बिटकॉइन ईटीएफ की मंजूरी दी. उसके बाद सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी के भाव में लगातार तेजी आ रही है. सिर्फ फरवरी महीने के दौरान बिटकॉइन की कीमत में अब तक 48.68 फीसदी की तेजी आ चुकी है, जो अक्टूबर 2021 के बाद बिटकॉइन की सबसे शानदार रैली है.

इस नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है भाव

बिटकॉइन को halving इवेंट से भी मदद मिल रही है. चार साल में एक बार आने वाला यह इवेंट अप्रैल में है. इस इवेंट के बाद बिटकॉइन की नई यूनिट की सप्लाई कम हो जाती है. एनालिस्ट का मानना है कि सप्लाई कम होने के स्पेकुलेशन से बिटकॉइन के भाव में तेजी आ रही है. ईटीएफ समेत अन्य हालिया इवेंट बिटकॉइन की स्पेकुलेटिव डिमांड को भी तेज कर रहे हैं. बाजार का अनुमान है कि अप्रैल आते-आते बिटकॉइन का भाव 70 हजार डॉलर प्रति यूनिट के पार नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: नौकरी रेगुलर या कॉन्ट्रैक्चुअल, हर महिला कर्मचारियों को मिलेगी मैटरनिटी लीव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget