एक्सप्लोरर

Best Health Insurance Plans: सिंगल लोगों के लिए चाहिए बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान तो जानें कुछ प्लान के बारे में

Best Health Insurance Plans for Single Person: अगर अकेले रहते हैं तो आपको अपने लिए भी हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहिए क्योंकि बीमारी कभी बताकर नहीं आती. यहां पर बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जान सकते हैं.

Best Health Insurance Plans: कोविडकाल में लोगों को अपने और अपनों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की महत्ता समझ आई और देश में हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. हालांकि ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है जो अपने और परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना चाहते हैं लेकिन आजकल कई सिंगल लोग भी ऐसे हैं जो अपने लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना चाहते हैं लेकिन उन्हें प्लान नहीं मिल पाता है. यहां हम ऐसे ही लोगों के लिए अच्छे हेल्थ प्लान बताना चाहते हैं.

Care Health Insurance NCB Super Premium
सिंगल लोगों के लिए ये प्लान अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि इसमें प्रीमियम भी कम है और ये 2-3 साल के लिए एकमुश्त भी ली जा सकती है. इसमें 1 साल के लिए 8772 रुपये का प्रीमियम लगेगा यानी महीने का सिर्फ 731 रुपये के आधार पर आपके लिए बेहद किफायती साबित होगा. इसमें कवर अमाउंट 5 लाख रुपये है और अगर आप 2 साल के लिए एकमुश्त प्रीमियम देते हैं तो 16,229 रुपये देने होंगे यानी प्रीमियम पर 1315 रुपये की सीधी बचत. 3 साल के लिए पॉलिसी प्रीमियम एक साथ पे करने पर आपको 23,685 रुपये अदा करने होंगे यानी सीधे 2631 रुपये की बचत आपको मिलेगी. 

इस प्लान में आप राइडर्स भी सेलेक्ट कर सकते हैं और एड ऑन भी ले सकते हैं. इसमें कोविड -19 कवरेज के लिए कोविड केयर का ऑप्शन भी आपको मिल सकता है. कोविड केयर में ओमीक्रोन या अन्य किसी वेरिएंट के चलते होने वाला हॉस्पिटलाइजेशन पॉलिसी में कवर होता है. कंपनी का केल्म सेटलमेंट रेश्यो 95 फीसदी है. 

इस पॉलिसी में सिंगल प्राइवेट एसी रूम और 3 लाख रुपये तक का नो क्लेम बोनस फैसिलिटी भी है. 

Niva Health Insurance Max Saver
Niva Bupa (पहले मैक्स बूपा) के इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में 1 करोड़ रुपये का कवर अमाउंट आपको 1092 रुपये प्रति महीना या 13102 रुपये सालाना के खर्च पर मिल सकता है. इसमें रूम रेंट लिमिट की कोई सीमा नहीं है और 5 लाख रुपये तक का नो क्लेम बोनस भी मिलता है. इसका क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 96 फीसदी है और इसका एक्जिस्टिंग इलनेस वेटिंग पीरियड 3 साल का है यानी अगर आपको डायबिटीज, बीपी, हाईपरटेंशन या अन्य संबंधित बीमारियां 3 साल के अंतराल के दौरान हुई हैं तो उनको भी इस पॉलिसी में कवर किया जाएगा. इस पॉलिसी में आपको कोविड -19 कवरेज के लिए कोविड केयर का ऑप्शन भी मिल सकता है. कोविड केयर में ओमीक्रोन या अन्य किसी वेरिएंट के चलते होने वाला हॉस्पिटलाइजेशन पॉलिसी में कवर होता है. 

इसमें कैशलेस हॉस्पिटल्स की संख्या देशभर में 8000 से ज्यादा अस्पतालों में उपलब्ध है और इसमें से 216 दिल्ली में ही हैं. 

Star Health Insurance Medi Classic
ये प्लान भी सिंगल लोगों के लिए अच्छा प्लान साबित हो सकता है और इसमें 5 लाख रुपये का कवर मिल रहा है और सालाना इसके लिए आपको 8398 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आप इसका 2 साल का प्लान लेते हैं तो आपको 16208 रुपये देने होंगे यानी 588 रुपये की बचत या फिर 3 साल के प्लान पर 23556 रुपये देकर आप 1638 रुपये की बचत कर सकते हैं. पॉलिसी का टर्म 1 साल का है और साल पूरा होने से पहले इसे रिन्यू कराया जा सकता है. 

इसमें एड-ऑन भी कराया जा सकता है और इसके आधार पर प्रीमियम की राशि बढ़ जाती है. इसमें भी आपको कोविड -19 कवरेज के लिए कोविड केयर का ऑप्शन भी मिल सकता है. कोविड केयर में ओमीक्रोन या अन्य किसी वेरिएंट के चलते होने वाला हॉस्पिटलाइजेशन पॉलिसी में कवर होता है. 

इसका क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 90 फीसदी का है और 11,000 से ज्यादा नेटवर्क हॉस्पिटल्स का कवरेज इसमें मिलता है. इसमें हॉस्पिटल रूम एलिजिबिलिटी 5000 रुपये प्रतिदिन के आधार पर है. 

डिस्क्लेमर

(यहां ABP News द्वारा किसी भी प्लान में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का उद्देश्य सिर्फ सूचित करने का है. प्लान में पैसा लगाना जोखिम के अधीन हैं, लेने से पहले सभी संबंधित दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. आपको सावधानी के साथ पैसा लगाने और विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

ये भी पढ़ें

Stock Market Weekly Report: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 2.85 लाख करोड़ रुपये घटा, सबसे ज्यादा घाटे में RIL

Salary Calculations: अगर आप 5 साल से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तो कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने शुरू की रियायती Swap Facility, अब विदेशों से उधार लेना होगा आसान, सरकारी संस्थानों को होगा फायदा
RBI ने शुरू की रियायती Swap Facility, अब विदेशों से उधार लेना होगा आसान, सरकारी संस्थानों को होगा फायदा
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Loan News: लोन का बोझ बढ़ गया है? इन आसान तरीकों से चुकाएं जल्दी कर्ज, ये गलतियां करने से बचें
लोन का बोझ बढ़ गया है? इन आसान तरीकों से चुकाएं जल्दी कर्ज, ये गलतियां करने से बचें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बढ़ेगा हवाई सफर, इंडिगो और अकासा ने शुरू की नई उड़ानें; देखें लिस्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बढ़ेगा हवाई सफर, इंडिगो और अकासा ने शुरू की नई उड़ानें; देखें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget