एक्सप्लोरर

Bullet Train Project: BEML बनाएगी भारत का पहला स्वदेशी बुलेट ट्रेन, 867 करोड़ रुपये की लागत से दो ट्रेन-सेट्स बनाने का मिला आर्डर

Bullet Train Project: बीईएमएल लिमिटेड को दो ट्रेन-सेट्स बनाने के आर्डर मिले हैं जिसमें एक ट्रेन-सेट्स में 8 कार होंगे. 2026 के आखिर तक कंपनी को डिलिवर करना होगा.

BEML To Make Bullet Train: सार्वजनिक क्षेत्र की पब्लिक सेक्टर कंपनी बीईएमएल लिमिटेड (BEML Limited) देश में ही भारत का पहला स्वदेशी बुलेट ट्रेन (Indigenous Bullet Train) बनाने वाली है. बीईएमएल को दो हाई स्पीड ट्रेन सेट्स (High-Speed Trainsets) बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. चेन्नई (Chennai) स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory) ने इस सरकारी कंपनी को दो बुलेट ट्रेन की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, और कमीशनिंग के लिए टेंडर दिया है. बीईएमएल ने रेगुलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी है. 

स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges) के पास दाखिल किए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में बीईएमएल लिमिटेड ने बताया कि इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई से उसे दो हाई-स्पीड ट्रेनसेट्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए आर्डर मिला है. एक ट्रेनसेट्स में 8 कार होंगे और एक कार को 27.86 करोड़ रुपये की लागत के साथ तैयार किया जाएगा. यानि बीईएमएल को मिले इस कॉन्ट्रैक्ट का कुल वैल्यू 866.87 करोड़ रुपये है जिसमें डिजाइन कॉस्ट, वन-टाइम डेवलपमेंट कॉस्ट, नॉन-रेकरिंग चार्ज, जिंग्स के मद में वन-टाइम कॉस्ट, फिक्सचर्स, टूलिंग एंड टेस्टिंग फैसेलिटी शामिल है जिसका इस्तेमाल भारत में सभी हाई-स्पीड प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाएगा. 

बीईएमएल ने बताया कि ये प्रोजेक्ट भारत के हाई-स्पीड रेल यात्रा की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है. ये पहला मौका होगा जब भारत में 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन की डिजाइन के साथ मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी. बेंगलुरु में बीईएमएल के रेल कोच कॉम्प्लेक्स में दोनों बुलेट ट्रेन तैयार की जाएगी और 2026 के आखिर तक डिलिवरी की समय सीमा तय की गई है. पूरी तरह से वातानुकूलित और चेयर-कार कॉन्फिगरेशन के साथ ही बीईएमएल के इस बुलेट ट्रेन में यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी जिसमें रीक्लाइनिंग और रोटाटेबल सीट्स शामिल है. बुलेट ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम्स के अलावा जिन यात्रियों को ज्यादा चलने फिरने में दिक्कत होगी उनके लिए स्पेशल प्रॉविजंस किए जायेंगे.      

इस खबर के बावजूद बीईएमएल का स्टॉक मामूली गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. मंगलवार के कारोबारी सत्र में बीईएमएल का शेयर 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 3719.60 रुपये पर बंद हुआ है. हालांकि बीईएमएल एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने 2 सालों में 145 फीसदी, 5 वर्षों में 323 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

ये भी पढ़ें 

Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बावजूद त्योहारों पर पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं, आचार संहिता हुआ लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget