एक्सप्लोरर

Banking Rules: बंद पड़े बैंक अकाउंट से भी पैसे निकाल सकते हैं आप, जानें इसका आसान तरीका

Inactive Account: अगर किसी खाताधारक ने अपने खाते में नॉमिनी नहीं डाल रखा है तो आप ऐसी स्थिति में उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र दिखाकर पैसे को क्लेम कर सकते हैं.

Inactive Account Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने बैंक खातों को ऑपरेट करने के लिए कुछ नियम कानून बनाए हैं. इन नियमों के अनुसार ही खातों से पैसे निकाले और जमा किए जाते हैं. अगर कोई ग्राहक अपने खाते में 10 साल तक किसी प्रकार का ट्रांजैक्शन नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में उसके खाते में जमा पैसों को अनक्लेम्ड (Unclaimed) राशि मान लिया जाता है. इसके बाद बैंक इन पैसों को अनक्लेम्ड राशि मानते हुए डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) में ट्रांसफर कर देता है.

बता दें कि यह राशि करंट अकाउंट (Current Account), सेविंग अकाउंट (Saving Account), एफडी (FD ) या रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) अकाउंट किसी भी तरह के खाते की हो सकती है. आरबीआई के आकड़ों के मुताबिक हर साल इस अनक्लेम्ड रकम की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल यह आंकड़ा करीब 40 हजार करोड़ रुपये का था.

खाता कब हो जाता है निष्क्रिय?
गौरतलब है कि अगर कोई व्यक्ति किसी खाते में दो साल तक किसी प्रकार का लेनदेन नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में उस खाते को निष्क्रिय खाते (Inactive Account) के कैटेगरी में डाल दिया जाता है. यह खाता FD, RD, करंट अकाउंट, सेविंग अकाउंट आदि किसी तरह का खाता हो सकता है. वहीं लगातार 8 साल तक अगर कोई खाता निष्क्रिय रहता है तो उसके पैसों को अनक्लेम्ड राशि मानकर डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर कर दिया जाता है.

निष्क्रिय बैंक अकाउंट की राशि पर कैसे करें क्लेम?
बता दें कि अगर आपका खाता निष्क्रिय हो चुका है तभी आप उसमें जमा पैसों को आसानी से क्लेम कर सकते हैं. ज्यादातर केस में यह देखा गया है कि कई बार खाताधारक की मृत्यु हो जाती है और बाद में उसके परिवार के सदस्य इस तरह के खाते का क्लेम करते हैं. ऐसे में अगर खाते में नॉमिनी (Nominee)  का नाम दर्ज हैं तो वह आसानी से अपना आईडी प्रूफ दिखाकर इस पैसे को क्लेम कर सकते हैं.

नॉमिनी न होने की स्थिति में क्या करें?
अगर किसी खाताधारक ने अपने खाते में नॉमिनी नहीं डाल रखा है तो आप ऐसी स्थिति में उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र (Succession Certificate) दिखाकर पैसे को क्लेम कर सकते हैं. बता दें कि बैंक सबसे पहले क्लेम करने वाले व्यक्ति के बैंग्राउंड को चेक करता हैं. इसके बाद अकाउंट होल्डर के वसीयत की जांच की जाती है और इसके बाद ही पैसे किसी को भी दिया जाता है. यह सभी प्रोसेस को अनक्लेम्ड अमाउंट पर दावा करने पर फॉलो किया जाता है. 

ये भी पढ़ें-

Railway Update: ट्रेन से करने वाले हैं सफर तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर करें चेक! आज रेलवे ने किया कुल 78 ट्रेनों को रद्द - देखें लिस्ट

Inflation: ग्लोबल महंगाई का डर बढ़ा, अब ब्रिटेन में महंगाई 40 सालों के उच्च स्तर पर, ब्याज दरों में भी इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget