एक्सप्लोरर

Railway Update: ट्रेन से करने वाले हैं सफर तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर करें चेक! आज रेलवे ने किया कुल 78 ट्रेनों को रद्द - देखें लिस्ट

IRCTC Cancelled Trains Today List: आज के दिन यानी 21 जुलाई 2022 को रेलवे ने कुल 78 ट्रेनों को रद्द करने के फैसला किया है. इन ट्रेनों को रेलवे ने अलग-अलग कारणों से रद्द किया है.

Train Cancelled List of 21 July 2022: आज ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है. आज के दिन यानी 21 जुलाई 2022 को रेलवे ने कुल 78 ट्रेनों को रद्द किया है. वहीं कुल 13 ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है. वहीं आज रेलवे ने एक भी ट्रेन को डायवर्ट नहीं किया है. इन कैंसिल और रिशिड्यूल ट्रेनों में मेल (Mail Train),  प्रीमियम (Premium) और  एक्सप्रेस ट्रेनें (Express Train) सभी तरह की ट्रेनें शामिल हैं. ऐसे में अगर आप आज ट्रेन से ट्रेवल करने वाले हैं तो रद्द और रिशिड्यूल ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ट्रेनों को रद्द करने के पीछे कारण
बता दें कि ट्रेनों को हर दिन डायवर्ट (Divert Train List), रिशिड्यूल (Reschedule Train List)  या कैंसिल (Cancel Train List)  करने के पीछे कई अलग-अलग कारण होते हैं. इसमें सबसे प्रमुख है खराब मौसम. आजकल देश में मानसून का सीजन चल रहा है. इस कारण देश के कई इलाकों में जैसे गुजरात, असम, महाराष्ट्र आदि की ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है या तो उन्हें कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा रेल की पटरियों की मरम्मत के कारण भी कई बार  मेजर ट्रैफिक ब्लॉक हो जाता है. इस कारण भी कई बार ट्रेनों को कैंसिल या रिशिड्यूल करना पड़ता है. इसके अलावा खराब कानून व्यवस्था के कारण भी कई बार ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है.

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल और रिशिड्यूल
कैंसिल ट्रेनों में कई ट्रेनें महाराष्ट्र की शामिल हैं जैसे गाड़ी संख्या 01535, 01536, 01537, 01538, 01539, 01540 आदि. इसके अलावा नई दिल्ली-सिलचर, हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग, गुवाहाटी-सिलचर, बिलासपुर-चिरमिरी, बरौनी बांद्रा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है. इसमें कानपुर-फर्रुखाबाद, वाराणसी सिटी-छपरा, यशवंतपुर हावड़ा, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, कालका-शिमला समेत कुल 13 ट्रेनों को रिशिड्यूल  किया गया है. ऐसे में आप अगर आज के कैंसिल, रिशिड्यूल या डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो इस तरह से चेक करें-

कैंसिल,रिशिड्यूल या डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट चेक इस तरह करें-

  • enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करें.
  • ऊपर में दाहिने की तरफ Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Cancel Train List, Reschedule और Divert ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करके यह तीनों लिस्ट चेक करें.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate Today: वैश्विक क्रूड ऑयल के दाम में आई बड़ी गिरावट, क्या देश में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें

EPFO ने मई में जोड़े 16.82 लाख नए मेंबर्स, 22-25 साल के लोगों की संख्या बढ़ी, जानें कितनी रहा महिलाओं का आंकड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget