एक्सप्लोरर
रहन-सहन खर्च में बेंगलुरू दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर
तैयार अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक की एक रिसर्च के मुताबिक काहिरा में पहले महीने का जीवनयापन खर्च 656 डॉलर है जबकि बेंगलुरू में यह 742.13 डॉलर है.

नई दिल्लीः शहर बदलने के मामले में पहले महीने के रहन-सहन खर्च के आधार पर बेंगलुरू विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर है. मिस्र की राजधानी काहिरा सबसे सस्ता शहर बनकर उभरा है. एक रिपोर्ट में ये बात कही गयी है. तैयार अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक की एक रिसर्च के मुताबिक काहिरा में पहले महीने का जीवनयापन खर्च 656 डॉलर है जबकि बेंगलुरू में यह 742.13 डॉलर है. पूरी सूची में बेंगलुरू का स्थान 79 वां है. नई टेलीकॉम पॉलिसी से मिलेगा 40 लाख लोगों को रोजगार शहर बदलने के पहले महीने के जीवनयापन खर्च के मामले में अन्य सस्ते शहरों में बुखारेस्ट (754.83 डॉलर), बुडापेस्ट (870.58 डॉलर), रिगा (931.56 डॉलर) और मैक्सिको सिटी (943.15 डॉलर) शामिल हैं. दुबई इस सूची में सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है. दुबई का पहले महीने का जीवनयापन खर्च 4251.68 डॉलर आया है. इसके बाद ऑकलैंड (4002.76 डॉलर) और सैन फ्रांसिस्को (3,768.68 डॉलर) का स्थान है. रिपोर्ट के अनुसार यह खर्च न्यूयॉर्क में 3374.21 डॉलर , लंदन में 3207.41 डॉलर , सिडनी में 3000.27 डॉलर , ओस्लो में 2921.90 डॉलर और ज्यूरिख में 2899.98 डॉलर है. पीएनबी जैसे घोटालों को रोकने में रिजर्व बैंक ने खड़े किए हाथ सर्वे के मुताबिक खान-पान के मामले में स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख 1193.96 डॉलर के साथ सबसे महंगा और बेंगलुरू 255.97 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है. इसी तरह ट्रांसपोर्ट के मामले में लंदन 168.71 डॉलर के साथ सबसे महंगा और काहिरा 7.14 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है. नीरव मोदी और उसके परिवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी क्या जुलाई, अगस्त में फिर होने वाली है बैंक हड़ताल
और पढ़ें
Source: IOCL

























