एक्सप्लोरर

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर का शार्क टैंक पर एक और हमला, नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

Shark Tank India: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक के पहले सीजन में जज रहे अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि यह शो अभी भी उनके नाम का इस्तेमाल व्यू हासिल करने के लिए कर रहा है.

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में जज रहे अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) विवादों में रहने के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल शार्क टैंक का तीसरा सीजन जारी है. मगर, पहले सीजन के बाद से ही अशनीर ग्रोवर इसका हिस्सा नहीं हैं. उनके हटने के बाद शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) और ग्रोवर के संबंध कटु रहे हैं. कई बार यह कड़वाहट सार्वजनिक मंचों पर भी आ चुकी है. अबकी बार अशनीर ग्रोवर ने शार्क टैंक पर उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

यूट्यूब पर किया जा रहा उनके नाम का इस्तेमाल 

अशनीर ग्रोवर को फिनटेक फर्म भारतपे (BharatPe) के लिए जाना जाता है. वह जब शार्क टैंक पर आए तो अपने अंदाज के लिए बहुत लोकप्रिय हो गए. कई सारे मीम्स भी उनके डायलॉग पर बने हैं. ग्रोवर ने सोमवार को कहा कि यह बिजनेस रियलिटी शो यूट्यूब पर व्यूज के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को रीट्वीट किया. इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे शार्क टैंक #AshneerGrover का इस्तेमाल कर रहा है. इसके बाद बिजनेस शो के कई वीडियो में ऐसे ही हैशटैग दिखाई दिए, जबकि अशनीर ग्रोवर पहले सीजन के बाद से ही शार्क टैंक का हिस्सा नहीं हैं.  

ग्रोवर को शार्क टैंक से जोड़ने की हो रही मांग 

पहले सीजन में उनके दोगलापन शब्द को बहुत लोकप्रियता मिली थी. कई लोगों ने ग्रोवर को आगे भी शार्क टैंक से जोड़ने की अपील की थी. लोगों ने उनसे इसी टाइटल के साथ किताब लिखने की मांग की थी. अशनीर ग्रोवर ने कहा कि लोप्रियता मिलने के साथ ही उन्होंने अपने अपनी लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव किए और वजन भी घटाया. शार्क टैंक छोड़ने के बाद भी उनके स्टाइल वाले कई वीडियो सामने आए, जो कि बहुत पसंद किए गए. 

सभी जजों से पैसे जमा करवा लिए जाएं 

बिजनेस शो के तीसरे सीजन के लिए 6 के 12 जज चुने गए हैं. साथ ही इस पर आरोप लगे हैं कि शो के दौरान किए गए वादे के हिसाब जज पैसे नहीं दे रहे हैं. इसके बाद ग्रोवर ने ट्वीट किया कि शूटिंग शुरू करने से पहले ही सभी जजों से पैसा जमा करवा लिया जाए. देने के लिए पैसा होना भी चाहिए. उन्होंने लिखा कि शार्क टैंक 3 अगले सीजन में जजों का ऑडिशन है. आप चाहते हैं कि क्वालिटी की समस्या को क्वांटिटी से हल कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें 

Indian Budget: किसने पेश किया था देश का सबसे मशहूर बजट, फिर बन गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget