एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप की कंपनी से इतने हजार करोड़ जुटाएगी अंबुजा सीमेंट्स, शेयरधारकों की मिली मंजूरी

Ambuja Cements ने एलान किया है कि अडानी फर्म से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. अंबुजा सीमेंट्स ने कंपनी में गौतम अडानी सहित अन्य लोगों की नियुक्ति करने के प्रस्ताव को शामिल किया है.

Ambuja Cements Gets Share Holders: अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है. अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों (Share Markets) को यह जानकारी दी. अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने एलान किया है कि अडानी ग्रुप की कंपनी से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. अंबुजा सीमेंट्स ने कंपनी के बोर्ड में गौतम अडानी सहित अन्य लोगों की नियुक्ति करने के प्रस्ताव को शामिल कर लिया है. अंबुजा सीमेंट्स का कहना है कि उसे अपनी एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में पेश किये सभी प्रस्तावों पर शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है. 

कंपनी का क्या है दावा
अंबुजा सीमेंट्स कंपनी का कहना है कि ईजीएम में अडानी समूह की इकाई हार्मोनिया ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड (Harmonia Trade & Investment Limited) को 91.37 प्रतिशत वोटों के साथ तरजीही आधार पर प्रतिभूतियां जारी करके 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के विशेष प्रस्ताव को पारित किया है. साथ ही अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी, उनके बेटे करण अडानी और अंबुजा सीमेंट्स के बोर्ड में 2 निदेशकों और 4 स्वतंत्र निदेशकों को नियुक्त करने के प्रस्तावों को भी शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी.

इतने फीसदी पड़े वोट
आपको बता दे कि गौतम अडानी की नियुक्ति के प्रस्ताव के पक्ष में 96.51 प्रतिशत वोट पड़े हैं, जबकि करण अडानी की नियुक्ति के प्रस्ताव के पक्ष में 99.96 फीसदी वोट डाले गए. साथ ही शेयरधारकों ने स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति, एसोसिएशन ऑफ एसोसिएशन (एओए) में बदलाव और इसके रजिस्ट्रेशन ऑफिस को अहमदाबाद स्थित अडानी कॉरपोरेट हाउस में शिफ्ट किए जाने संबंधित सभी विशेष प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है. अडानी ग्रुप द्वारा अधिग्रहण के बाद गौतम अडानी अंबुजा सीमेंट्स के बोर्ड अध्यक्ष बन गए हैं. ईजीएम की इस बैठक की अध्यक्षता गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने की है.

अडानी ग्रुप के खिलाफ वोटिंग की अपील 
इससे पहले संस्थागत निवेशक सलाहकार फर्म आईआईएएस ने अंबुजा सीमेंट्स के शेयरधारकों को अडानी ग्रुप के खिलाफ वोटिंग की अपील की थी. इसके बाद अंबुजा सीमेंट्स की ओर से सभी शेयरधारकों की ईजीएम बुलाई गई है. अंबुजा सीमेंट्स के पास एसीसी लिमिटेड (ACC Limited) के 50.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

सबसे बड़ा अधिग्रहण
आपको बता दे कि अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड का अधिग्रहण का प्रोसेस पूरा हो गया है है. साथ ही अडानी ग्रुप देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है. अडानी ग्रुप ने सेबी के नियमों के मुताबिक ओपन ऑफर के जरिए अंबुजा और एसीसी में होल्सिम की हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. अदानी समूह का कहना है कि अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के लिए होल्सिम की हिस्सेदारी और खुली पेशकश का मूल्य 6.50 बिलियन अमरीकी डालर है, जो अडानी ग्रुप द्वारा किया अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है.

ये भी पढ़ें-

Mcap of Top 10 Firms: टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रु बढ़ा, देखें किस कंपनी ने मारी बाजी

Cheque Bounce: ‘चेक बाउंस’ होने पर दूसरे खाते से काटे जाएंगे पैसे, नया खाता खोलने पर लगेगी रोक, नए नियमों पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget