एक्सप्लोरर

Amazon में वर्क फ्रॉम होम कल्चर खत्म करने की तैयारी! कर्मचारियों को इतने दिन करना होगा ऑफिस से काम

Amazon WFH: बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने एंप्लाइज को ऑफिस जॉइन करने का निर्देश दिया है. इसके बाद दूसरे शहर में काम कर रहे कर्मियों को अब ऑफिस आकर काम करना होगा.

Amazon to resume Work from Office: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के कर्मचारियों को लिए बड़ी खबर है. कंपनी ने अपने कॉरपोरेट एंप्लाइज को ऑफिस जॉइन (Work from Office) करने के लिए कहा है. कंपनी ने कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि अब उन्हें कम से कम हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा. यह नया सिस्टम 1 मई, 2023 से लागू हो जाएगा. यह जानकारी कंपनी के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) ने कर्मचारियों को एक मेमो भेजकर दी है. अपने मैसेज में एंडी जेसी ने कहा कि ऑफिस में आकर साथ काम करने से कर्मचारियों के बीच बेहतर सूचना का तंत्र स्थापित होगा और इसका असर काम पर भी दिखेगा.

कोरोना के कारण लागू हुआ था वर्क फ्रॉम होम

गौरतलब है कि अमेजन ने वर्क फ्रॉम होम (Amazon Work From Home) का कल्चर तक खत्म करने की कोशिश की है जब दुनियाभर में कोरोना का कहर कम हो गया है. साल 2020 में कोरोना महामारी के शुरुआत के बाद से ही भारत समेत दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने वायरस के फैलाव को रोकने के लिए वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत की थी. मगर अब कोरोना के मामलों में दर्ज की गई गिरावट के बाद कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को दफ्तर बुलाना शुरू कर दिया है. अब इसमें अमेजन का नाम भी शामिल हो गया है. कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आने का निर्देश दिया है. इससे पहले अक्टूबर 2021 में अमेजन ने कहा था कि यह टीमों के ऊपर निर्भर करता है कि वह अपने कॉर्पोरेट इंप्लाई को ऑफिस बुलाना चाहते हैं या नहीं.

इस फैसले से छोटे बिजनेस को होगा फायदा

कंपनी के सीईओ ने अपने मेमो में लिखा था कि कंपनी के इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा छोटे व्यापारियों को होगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह फैसला पिछले हफ्ते में हुए कुछ मीटिंग के बाद लिया गया है. इसके साथ ही अमेजन ने यह भी कहा कि केवल ग्राहक सेवा और सेल्स से जुड़े लोग ही वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं. बाकी सभी लोगों को ऑफिस से आकर काम करना होगा. अमेजन के अलावा कई और कंपनी हैं जिन्होंने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को खत्म करने का फैसला किया है. इसमें स्टारबक्स (Starbucks), डिज्नी (Disney) और वॉलमार्ट (Walmart)  जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: भोपाल, लखनऊ, गुरुग्राम समेत कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के प्राइस, चेक करें नये रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget