एक्सप्लोरर

WiFi Service in Flight: ये एयरलाइन्स देगी फ्लाइट में वाईफाई की सुविधा, खूब देख सकेंगे फ‍िल्‍म और वेब सीरीज

AirAsia Airlines ने आपको यात्रा के दौरान वाई-फाई की सुविधा देगी. उड़ान के समय आप विमानों के भीतर वाई-फाई सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

Air Asia and Sugarbox Partnership : अगर आप फ्लाइट से सफर करने जा रहे हैं, या अक्सर प्लेन से यात्रा करते है, तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती हैं. देश की एयरलाइन कंपनी एयर एशिया (AirAsia) आपको यात्रा के दौरान वाई-फाई (Wifi) की सुविधा देने जा रही हैं, जिसकी मदद से उड़ान के समय आप विमानों के भीतर वाई-फाई सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इससे आप फ‍िल्‍म और वेब सीरीज भी देख सकते हैं. 

इस कंपनी से हुआ समझौता 
एयर एशिया कंपनी ने क्लाउड टेक्‍नोलॉजी कंपनी शुगर बॉक्स (Sugar Box) के साथ साझेदारी की हैं. जिसके बाद आपको उड़ान के दौरान अपने सभी विमानों के अंदर वाईफाई की सुविधा मिलेगी. इस बारे में कंपनी की ओर से संयुक्त बयान जारी कर दिया गया हैं.

देखने को मिलेंगी फिल्में 
एयर एशिया इंडिया (Air Asia) से यात्रा करने वाले लोगों को विमान में पहले से लगी प्रणाली के जरिये ओटीटी ऐप से बफरमुक्त वेब सीरीज के एपिसोड, शॉर्ट फिल्में और 1,000 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्में देखने को मिलेंगी. 

ऐसे काम करती है तकनीक
आपको बता दें कि 'Airflix' शुगरबॉक्स द्वारा तैयार किया गया हैं. पेटेंटेड क्लाउड फ्रैगमेंट टेक्नोलॉजी से लैस है. यह फ्लाइट में सफर के दौरान हवाई यात्रियों को इंटरनेट की कनेक्टिविटी के बिना भी इंटरनेट जैसा डिजिटल एक्सेस देता है. Airflix एयर एशिया इंडिया के इन-फ्लाइट असिस्टेंट प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेटेड है. आप फ्लाइट में पर्सनल डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं. 

ऐसे करें इस्तेमाल 
यात्रियों को हवाई सफर के दौरान फ्री-वाईफाई सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में SugarBox का ऐप डाउनलोड करना होगा. जब ऐप डाउनलोड हो जाए तो ऐप को Sugar Box के वाईफाई से कनेक्ट करना होगा. वाईफाई कनेक्ट हो जानें पर वेब ब्राउजिंग करने का ऑप्शन मिलता हैं. इसके अलावा www.airflix.airasia.co.in पर जाकर यात्री एयरफ्लिक्स फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

शुगर बॉक्स ने कहा, फ्री मिलेगी सुविधा 
शुगर बॉक्स के को-फाउंडर रोहित परांजपे (Rohit Paranjpe, Co-Founder of Sugar Box) का कहना है कि कई सुविधाओं वाले ‘एयरफ्लिक्स-Airflix' को शुरू करने के लिए एयर एशिया इंडिया के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है. सभी यात्रियों को ‘एयरफ्लिक्स' का लाभ  स्थानीय वाईफाई के बिना मिलेगा. यह सुविधा पूरी तरह से फ्री होगी. इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा.

कंपनी ने कहा, शानदार ट्रैवल एक्सपीरियएंस 
एयर एशिया इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी सिद्धार्थ बुतालिया (Siddharth Butalia, Chief Marketing Officer, AirAsia India) का कहना है कि, हम इस फीचर के जरिये अपने यात्रियों को अत्यंत प्रतिस्पर्धी बाजार में स्पेशल फ्लाइट एक्सपीरियएंस देने के लिए उत्सुक हैं. इस सुविधा के चलते एयर एशिया की फ्लाइट में लंबे रूट का सफर करने वाले यात्रियों को एक शानदार ट्रैवल एक्सपीरियएंस मिलने वाला है. इससे पहले भी कुछ एयरलाइन कंपनियां इस तरह की सुविधा ऑफर कर रही हैं. लेकिन अब एयर एशिया भी यह सुविधा लेकर आई है.

 

ये भी पढ़ें

Goat Farming: ऐसे शुरू करें बकरी पालन का व्यापार, सरकार देगी भारी सब्सिडी, हर महीने होगी मोटी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget