एक्सप्लोरर

Air India: एयर इंडिया इन रूट्स पर उड़ानें कम करेगा, जानें क्या है बड़ी वजह

Air India Plan: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने कुछ रूट्स पर अपनी फ्लाइट्स का संचालन कम करने की योजना बनाई है. जानें कौन से हैं वो रूट्स और क्यों घटेंगी फ्लाइट्स.

Air India: एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को घोषणा की है कि क्र्यू की कमी  के चलते कुछ अमेरिकी मार्गो पर उड़ानें अस्थायी रूप से कम होंगी. सीईओ ने कहा कि एयरलाइन्स अगले तीन महीनों के लिए सैन फ्रांसिस्को और नेवार्क हवाईअड्डों के लिए कुछ उड़ानें कम करेगा. एयर इंडिया के कर्मचारियों की संख्या लगभग 11,000 है, जिसमें फ्लाइंग और नॉन-फ्लाइंग कर्मचारी शामिल हैं.

एयर इंडिया के सीईओ ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, 'बहुत कुछ हो रहा है.'एयर इंडिया के सीईओ ने यह भी कहा कि एयरलाइन जीपीटी4 का उपयोग करने की योजना बना रही है. जीपीटी4 एआई चैटबॉट चैटजीपीटी का लेटेस्ट इंहेंस्ड वर्जन है. पिछले हफ्ते, एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की थी.

जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप द्वारा एयरलाइन के अधिग्रहण के बाद से यह इस तरह की दूसरी पेशकश थी जो 30 अप्रैल तक लागू रहेगी. सूत्रों ने बताया है कि यह नॉन-फ्लाइंग स्टाफ के लिए होगा. एयर इंडिया ( Air India) अपने नॉन-फ्लाइंग स्टॉफ के लिए वॉलंट्री रिटायरमेंट स्कीम (Voluntary retirement Scheme) लेकर आई है. जनवरी 2022 में एयरलाइंस के अधिग्रहण करने के बाद टाटा समूह दूसरी दफा वीआरएस का ऑफर लेकर आई है. 

एयर इंडिया ने ऑर्डर किए हैं 470 विमान

हाल ही में, एयर इंडिया ने अपनी विकास योजनाओं का समर्थन करने के लिए बोइंग और एयरबस से 470 विमान खरीदने के लिए एक मेगा ऑर्डर की घोषणा की थी. इसने 36 विमानों को पट्टे पर देने की योजना की भी घोषणा की है जिनमें से दो बी 777-200 एलआर पहले ही बेड़े में शामिल हो चुके हैं. सरकार के स्वामित्व वाले उद्यम के रूप में 69 वर्षों के बाद, जनवरी 2022 में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का टाटा ग्रुप में वापस स्वागत किया गया.

ये भी पढ़ें

महंगाई का झटकाः दूध के दाम को लेकर आई ऐसी खबर जो बढ़ा देगी आपकी चिंता, क्या फिर बढ़ेंगे दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget