एक्सप्लोरर

Adani Group: DLF को पीछे छोड़ Adani ने जीता धारावी के सबसे बड़े स्लम को रिडेवलप करने का प्रोजेक्ट, 5069 करोड़ रुपये की लगाई बोली

Dharavi Redevelopment Project: धारावी के स्लम एरिया को रिडेवलपमेंट करने की बोली अडानी समूह ने जीत लिया है अब इसे विचार के लिए सचिवों के समिति के पास भेजा जाएगा.

Adani Group Update: देश के कमर्शियल कैपिटल मुंबई (Mumbai) के प्राइम लैंड में स्थित धारावी स्लम (Dharavi Slum) को रिडेवलप करने की बोली गौतम अडानी (Gautam Adani) की रियल एस्टेट कंपनी अडानी रियल्टी ( Adani Realty) ने जीत लिया है. धारावी के स्लम की गितनी एशिया के सबसे बड़े स्लम में की जाती है. अडानी रियल्टी ने डीएलएफ (DLF) जैसी दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी को पीछे छोड़ 5069 करोड़ रुपये की बोली लगाकर धारानी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को हासिल किया है.  

महाराष्ट्र सरकार ने अक्टूबर महीने में नए सिरे से धारावी के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (Dharavi Redevelopment Project) के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया था. जिसमें अडानी रियल्टी के अलावा डीएलएफ और मुंबई के ही श्री नमन डेवलपर्स ने प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए बोली लगाई थी. ग्लोबल कंपनियों को मिलाकर कुल 8 कंपनियों ने प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए बोली लगाई थी. 

धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के सीईओ एसवीआर श्रीनिवास ने बताया कि अडानी ने सबसे ज्यादा 5069 करोड़ रुपये की बोली लगाई. जबकि डीएलएफ ने 2025 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. उन्होंने बताया कि टेक्निकल कारणों के चलते श्री नमन डेवलपर्स की बोली को खोला नहीं गया. अब अडानी के बोली को राज्य के सचिवों की कमिटी के पास भेजा जाएगा. 

महाराष्ट्र सरकार किसी कंपनी के साथ साझेदारी कर धारावी स्लम एरिया को रिडेवलप करना चाहती है. जिसमें लीड पार्टनर के पास 400 करोड़ रुपये के साथ 80 फीसदी इक्विटी होगी जबकि राज्य सरकार के पास 20 फीसदी इक्विटी रहेगा. इस प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट से झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को फायदा होगा साथ मुंबई शहर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. 

धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत धारावी के झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के लिए योग्य लोगों को मुफ्त में घर दिया जाएगा जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी. प्रोजेक्ट के लिए कमेंसमेंट सर्टिफिकेट जारी होने के बाद पहले फेज का काम सात सालों में पूरा कर लिया जाएगा. माना जा रहा है कि 17 सालों में इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में समय लगेगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर 56000 लोगों को बसाया जाएगा. इस स्लम में रहने वालों को 405 वर्ग फुट के एरिया का घर मिलेगा.  

ये भी पढ़ें 

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया-विस्तारा के विलय को मिली मंजूरी, विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की होगी 25.1% हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget