एक्सप्लोरर

Aadhar Housing IPO: संस्थागत निवेशकों के दम पर 26 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ

Aadhar Housing Finance IPO Listing: आईपीओ का जीएमपी 63 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और 15 मई को आईपीओ के लिस्टिंग की उम्मीद है.

Aadhar Housing Finance IPO: भारतीय शेयर बाजार में भारी उठापटक और विदेशी निवेशकों के इस हफ्ते बिकवाली के बावजूद आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के आईपीओ को अच्छा रेस्पांस मिला है. आवेदन के आखिरी दिन संस्थागत निवेशकों की ओर से मिले जोरदार समर्थन के चलते आईपीओ 25.49 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ है. रिटेल निवेशकों की ओर से आईपीओ को फीका रेस्पांस मिला है. 

संस्थागत निवेशकों का कैटगरी 73 गुना सब्सक्राइब  

आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में 1,99,53,332 शेयर्स संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए थे. लेकिन 1,45,22,03,838 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है और ये कैटगरी कुल 72.78 गुना सब्सक्राइब हुआ है. गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 1,49,65,000 शेयर्स रिटर्न रखे गए थे और 24,69,56,424 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है और कैटगरी कुल 16.50 गुना सब्सक्राइब हुआ है. 

रिटेल का फीका रेस्पांस 

रिटेल निवेशकों को लिए 3,49,18,334 शेयर्स रिजर्व थे और कुल 8,57,36,601 शेयर्स के लिए आवेदन मिला है और ये कैटगरी 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ है. कर्मचारियों के लिए 2,52,707 शेयर्स रिजर्व थे और ये कैटगरी कुल 6.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है. आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 25.49 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हो गया है. 

3000 करोड़ जुटाये का लक्ष्य 

आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 8 मई को खुला था और 10 मई 2024 आईपीओ में पैसा लगाने की आखिरी तारीख थी. 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 300 से 315 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया है. कंपनी ने आईपीओ के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाये हैं. 1000 करोड़ रुपये आईपीओ में नए शेयर्स जारी कर और 2000 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया गया है. आधार हाउसिंग फाइनेंस ने एंकर निवेशकों से 898 करोड़ रुपये जुटाये हैं. एंकर निवेशकों में मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंडसमेत कई दिग्गज कंपनियां शामिल है. 

15 मई को लिस्टिंग संभव

आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में 13 मई तक शेयरों का अलॉटमेंट तय हो जाएगा. इस बात के आसार हैं कि आईपीओ 15 मई 2024 को बीएसई एनएसई पर लिस्ट हो सकती है. ग्रे मार्केट में आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 63 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. यानि स्टॉक के 378 रुपये के करीब स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें 

Cyber Crime: सायबर क्राइम पर बड़ा अटैक! DOT ने 20 लाख मोबाइल कनेक्शन के री-वेरिफिकेशन के दिए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी से पेट नहीं भर रहा, 47% भारतीय कर रहे हैं डबल कमाई- रिपोर्ट
सैलरी से पेट नहीं भर रहा, 47% भारतीय कर रहे हैं डबल कमाई- रिपोर्ट
37% युवा निवेशक घाटे में, फिर भी Gen-Z नहीं छोड़ रहे ट्रेडिंग
37% युवा निवेशक घाटे में, फिर भी Gen-Z नहीं छोड़ रहे ट्रेडिंग
सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब पैसे पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब पैसे पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
बोतल वाली स्कॉच सस्ती, थोक वाली महंगी रहेगी, सरकार के फैसले पर घमासान
बोतल वाली स्कॉच सस्ती, थोक वाली महंगी रहेगी, सरकार के फैसले पर घमासान

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget