एक्सप्लोरर

आधार ऐसे बना सकता है आपका आर्थिक जीवन आसान, जानें काम की बात

आधार के जरिए आपकी कई सेवाओं, फाइनेंशियल सेवाओं को लिंक कराने की सुविधा चल रही है जिससे आपकी जिंदगी के कई वित्तीय कामकाज बेहद आसान हो गए हैं.

नई दिल्लीः काफी समय से आधार को हर सरकारी सेवा से लिंक कराने को लेकर लोगों को असमंजस है लेकिन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने आधार को सभी सेवाओं से लिंक कराने पर अंतरिम रोक लगाई हुई है. जब तक सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला नहीं दे देता तब तक कई जरूरी सेवाओं को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख मुकर्रर नहीं की गई है.

हालांकि आपको ये जानकारी होनी चाहिए कि आधार के जरिए आपकी कई सेवाओं, फाइनेंशियल सेवाओं को लिंक कराने की सुविधा चल रही है जिससे आपकी जिंदगी के कई वित्तीय कामकाज बेहद आसान हो गए हैं.

पेटीएम-ओला जैसे मोबाइल वॉलेट से लिंक्ड होने का फायदा आधार के जरिए आप कई मोबाइल वॉलेट जैसे पेटीएम, रेडियो टैक्सी एप ओला, फ्रीचार्ज वगैरह को लिंक करा सकते हैं जिससे आप बिना किसी बाधा के इन मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन मोबाइल वॉलेट के जरिए आप कहीं भी अपने फोन के जरिए पेमेंट कर सकते हैं और आपको कैश, कार्ड की कतई जरूरत नहीं है.

UIDAI की वेबसाइट से लिंक्ड होने का फायदा आपका आधार यूआईडीएआई के साथ मोबाइल नंबर से लिंक होता है जिसके जरिए आप इसी नंबर के जरिए अपनी आधार से जुड़ी जानकारी सही करवा सकते हैं. आधार अपडेट करा सकते हैं और वर्चुअल आधार या ई-आधार जारी करवा सकते हैं. अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो चिंता की कोई बात नहीं है और UIDAI की वेबसाइट से ई-आधार निकलवा सकते हैं. इसके जरिए आपको आधार दोबारा निकलवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है.

इनकम टैक्स का वेरिफिकेशन आयकर विभाग यूं तो पैन कार्ड से आपका आईटीआर वेरिफाई करता है लेकिन आपका पैन कार्ड भी आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है. आधार कार्ड पैन कार्ड से जुड़ा होने के बाद आपका इनकम टैक्स रिटर्न का वेरिफिकेशन आसानी से हो जाएगा. आपके आधार और पैन कार्ड की सारी जानकारी एक समान होगी तो आसानी से आपका आईटी रिटर्न वेरिफाई हो जाएगा.

ई-केवाईसी में आसानी आधार कार्ड के जरिए अगर आप वित्तीय संस्थानों में ई-केवाईसी कराते हैं तो काफी कम दस्तावेजों में आपका काम हो जाता है. किसी और माध्यम से ई-केवाईसी कराने के लिए आपकी लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है लेकिन अगर आप आधार के जरिए ई-केवाईसी कराते हैं तो सिर्फ पैन नंबर दें और इसके साथ अपना मोबाइल नंबर दें जिसके बाद आसानी से आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा.

ईपीएफ क्लेम में भी मिलेगा आधार लिंक से फायदा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने आधार से जुड़ी आपको नई सुविधा दी है जिससे अगर आपका यूएएन नंबर आधार से लिंक है तो आपको आंशिक क्लेम के लिए किसी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए अपने यूएएन नंबर (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) को आधार से लिंक करा लें. आधार पर जिस मोबाइल फोन का नंबर है उस पर ओटीपी के जरिए आप ईपीएफ क्लेम कर सकते हैं. इस तरह आधार के जरिए आपको ईपीएफओ क्लेम में भी फायदा मिलेगा.

शादी-ब्याह के सीजन में उछला सोनाः जानें कहां पहुंचे सोने के दाम जीएसटी, नोटबंदी से 18 लाख और लोग इनकम टैक्स दायरे में आए: भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget