News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा RBI: विशेषज्ञ

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की छह सदस्यीय समिति की बैठक तीन दिसंबर से हो रही है.

Share:

नई दिल्ली:आर्थिक वृद्धि दर में कमी और मुद्रास्फीति के नीचे आने के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक पांच दिसंबर को दो महीने की मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा. इस बात की राय विशेषज्ञों ने जताई है. जून से केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों में लगातार दो बार वृद्धि की है. उसके बाद अक्टूबर में केंद्रीय बैंक ने बाजार को हैरान करते हुए ब्याज दरों को वैसे ही रखा था, जबकि रुपए में गिरावट और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से मुद्रास्फीतिक दबाव के चलते उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेगा. उस समय रेपो रेट को 6.50 फीसद पर कायम रखा गया था.

रेपो रेट क्या है? रिजर्व बैंक दूसरे वाणिज्यिक बैंकों को जिस दर पर ऋण देता है उसे रेपो रेट कहते हैं. रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की छह सदस्यीय समिति की बैठक तीन दिसंबर से हो रही है. यह चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक होगी.

एमपीसी के फैसले की घोषणा पांच दिसंबर को होगी. कोटक रिसर्च ने कहा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखेगा. कोटक ने कहा कि उम्मीद से नरम मुद्रास्फीति की वजह खाद्य महंगाई में कमी है क्योंकि ज्यादातर खरीफ फसलों का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम है.

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (फिच ग्रुप) के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत ने कहा कि साल 2018-19 की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर अब भी 7.3 फीसदी रह सकती है. इससे रिजर्व बैंक को ब्याज दरों को ना बदले जाने की गुंजाइश मिलेगी.

अक्टूबर में उफभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति एक साल के निचले स्तर 3.31 फीसदी पर आ गई है. सितंबर में यह 3.7 फीसदी और अक्टूबर, 2017 में 3.58 फीसद थी.

यह भी पढ़ें-

यूपी में इन पदों पर निकली 3,740 सरकारी नौकरियां, यहां जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

पंजाब: अमरिंदर की जगह राहुल को अपना 'कैप्टन' बताने पर फंसे सिद्धू, चार मंत्रियों ने मांगा इस्तीफा

देखें वीडियो-

Published at : 02 Dec 2018 03:44 PM (IST) Tags: central bank RBI MSP
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़

ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे

ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ

चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?

टॉप स्टोरीज

UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत

UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें