एक्सप्लोरर

इन 5 वेबसाइट्स से घर बैठे भरें अपना इनकम टैक्स रिटर्न

यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे कैसे ऑनलाइन रिटर्न फाइल कर सकते हैं. इसके लिए बाजार में कई तरह की ऑनलाइन वेबसाइट्स मौजूद हैं और इनके जरिए आप आसानी से टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं.

नई दिल्लीः जैसा कि आप जानते हैं कि इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2018 है और इससे पहले अगर आपने टैक्स रिटर्न नहीं भरा तो इस बार से आपको पेनल्टी देनी पड़ सकती है. इस समय आपके पास टैक्स रिटर्न भरने के लिए 21 दिनों का समय है और यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे कैसे ऑनलाइन रिटर्न फाइल कर सकते हैं. इसके लिए बाजार में कई तरह की ऑनलाइन वेबसाइट्स मौजूद हैं और इनके जरिए आप आसानी से टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं.

1. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट आयकर विभाग (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) की वेबसाइट पर आप आसानी से टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर नौकरीपेशा लोग टैक्स रिटर्न का फॉर्म डाउनलोड करके , आसानी से टैक्स फाइल कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कंपनी के फॉर्म 16 की डिटेल देनी होगी. इस वेबसाइट पर सबसे पहले डाउनलोड सेक्शन में जाकर इनकम टैक्स रिटर्न लिंक पर क्लिक करें. क्लिक करने के बाद आप आगे के स्टेप्स को फॉलो करें और सिलसिलेवार तरीके से अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर लें.

2. मायआईटीरिटर्न मायआईटीरिटर्न एक ऐसी रजिस्टर्ड वेबसाइट है जहां पर टैक्स देने वाले करदाता ऑनलाइन तरीके से आईटीआर भर सकते हैं. बेहद साफ-सुथरे इंटरफेस वाली इस वेबसाइट पर सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी में ही नहीं कुल मिलाकर 9 भाषाओं में सुविधा दी जाती है. इनमें अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, तेलगू, भाषा का ऑप्शन चुनकर अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. आप साइट पर जाएं और साइनअप करके अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं.

3. क्लियरटैक्स क्लियरटैक्स अपने नाम के मुताबिक ही बेहद अच्छी और क्लीन इंटरफेस वाली वेबसाइ है. इस पर आप फटाफट टैक्स फाइलिंग करने के लिए लॉग इन कर सकते हैं. क्लियरटैक्स की सबसे खास बात ये है कि टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर पूरे निर्देश यानी गाइड मिलेगी. इस पर टैक्स रिटेरन फाइल करने के लिए पहले आप अपनी कंपनी से मिले फॉर्म-16 को पीडीएफ फॉर्मेट में इस पर अपलोड करें. इसी के साथ इस फॉर्म 16 में दी गई जरूरी जानकारियां वेबसाइट द्वारा खुद-ब-खुद अलग कर ली जाएंगी. इसके बाद आपके लिए रिटर्न फाइल करना बेहद आसान हो जाएगा और आपके लिए खुदका या दूसरे का रिटर्न फाइल करने का काम बेहद आसान हो जाएगा. क्लियर टैक्स वेबसाइट पर ऑनलाइन लॉगइन करने और टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आपको कोई खर्च नहीं करना पड़ता. अगर आप खुद रिटर्न फाइल नहीं कर सकते तो इसी वेबसाइट पर सीए यानी चार्टेड अकाउंटेंट की मदद लेकर भी अपना टैक्स रिटर्न फाइल करा सकते हैं.

4. एचएंडआर ब्लॉक एचएंडआर ब्लॉक का डिजाइन भी काफी अच्छा है और यूजर्स के लिए ये आसानी से टैक्स रिटर्न फाइल करवाने वाली वेबसाइट है. यहां पर आप फ्री में सेवाएं लेकर अपने आप स्टेप्स फॉलो करके या इस पर दी गई गाइड की मदद लेकर अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. इसके अलावा एक खास बात ये है कि यहां पर आपको ऑनलाइन सीए की सुविधा भी मिल जाएगी.

5. टैक्स माइल डॉटकॉम टैक्स माइल डॉटकॉम पर जाकर आप अपना रिटर्न ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं. वेबसाइट का डिज़ाइन और इंटरफेस अच्छा है और यहां दी गई गाइड के जरिए टैक्स फाइल करना आसान होता है.

आयकर रिटर्न (ITR) देरी से भरने पर देनी होगी 10,000 रुपये तक की पेनल्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget