एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 'गुड न्यूज', जानें कब तक होगा 3 परसेंट DA बढ़ने का ऐलान?

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA 3 परसेंट डीए बढ़ने का ऐलान दिवाली से पहले किए जाने की उम्मीद है. इससे 1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी.

7th Pay Commission DA Hike: जीएसटी रेट में सुधार के बाद अब फेस्टिव सीजन से पहले केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को एक 'गुड न्यूज' मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) जल्द ही बढ़ने वाला है. 8वें वेतन आयोग के गठन का लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सरकार दिवाली से पहले ही डीए हाइक का ऐलान कर सकती है. इस कदम से 1.2 करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी. दशहरा और दिवाली से पहले कमाई बढ़ने का फायदा कर्मचारियों को मिलने का पूरा अनुमान लगाया जा रहा है. 

तीन महीने का एरियर भी मिलेगा

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए 55 परसेंट से 3 परसेंट बढ़कर 58 परसेंट होने की संभावना है. चूंकि यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी इसलिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अक्टूबर की सैलरी व पेंशन में जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन महीने का एरियर भी जुड़कर मिलेगा. मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर के पहले हफ्ते में 3 परसेंट डीए हाइक का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है. सरकार इसका ऐलान ऐसे समय पर करेगी, जिससे त्योहारी सीजन में कर्मचारियों और पेंशनर्स को कुछ राहत मिल सके.

सरकार बढ़ती महंगाई से अपने कर्मचारियों को राहत देने के लिए महंगाई भत्ता-Dearness Allowance (DA) में साल में दो बार संशोधन करती है, जिन्हें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू किया जाता है. जबकि इसके बढ़ने का ऐलान साल में दो बार- फरवरी-मार्च और सितंबर-अक्टूबर में किया जाता है. इस साल महंगाई को देखते हुए जुलाई 2025 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3-4 परसेंट की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इससे मंहगाई के असर से कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है. 

कैसे किया जाता है कैलकुलेशन? 

इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए डीए हाइक का कैलकुलेशन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index)- CPI-IW के आधार पर किया जाता है, जिसे लेबर ब्यूरो हर महीने जारी करती है. सरकार पिछले 12 महीनों के सीपीआई-आईडब्ल्यू आंकड़ों का औसत निकालकर और सातवें वेतन आयोग के तहत एक खास फॉर्मूले का इस्तेमाल कर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन करती है. इसे इस तरह से समझें- जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक CPI-IW औसत 146.3 रहा. इसके आधार पर मौजूदा डीए 55 परसेंट से 3 परसेंट बढ़कर 58 परसेंट हो जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget