एक्सप्लोरर

2000 Rupees Note: फिर दिखेंगी बैंकों में करेंसी बदलने वालों की कतारें, आज से जमा-एक्सचेंज कराएं 2000 रुपये के नोट

2000 Rupees Note: आज 23 मई से बैंकों में आप अपने पास मौजूद 2000 रुपये के नोटों को जमा और एक्सचेंज करा सकते हैं. आरबीआई ने नोटों को बदलने के लिए जो समय सीमा बताई है वो आज से शुरू हो गई है.

2000 Rupees Notes: शुक्रवार 19 मई को देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने एक फैसले का एलान किया और 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने की घोषणा कर दी. आरबीआई के इस एलान के तुरंत बाद ही ये साफ हो गया कि अब भारत की करेंसी के सबसे बडे़ नोट 2000 की विदाई होने जा रही है. 19 मई को आरबीआई ने कहा कि वह क्लीन नोट पॉलिसी के एक हिस्से के रूप में सभी 2000 रुपये के नोटों को वापस ले लेगा और साथ ही कहा कि यह लीगल टेंडर बना रहेगा. आरबीआई के अनुसार, लोग 23 मई से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक शाखा में अपने बैंक खातों में 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं और/या उन्हें अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में बदल सकते हैं.

साल 2016 में लाए गए थे 2000 रुपये के नोट

साल 2016 में लाई गई नोटबंदी के बाद देश में 2000 रुपये के नोट का आगमन देश में पहली बार हुआ और इस गुलाबी करेंसी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. 2000 रुपये जैसे बड़े करेंसी नोट की तार्किकता को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे और देश में हाल-फिलहाल में इस नोट की चर्चा काले धन पकड़े जाने के संदर्भ में ज्यादा हुई है.

रिजर्व बैंक गवर्नर ने क्या कहा

कल यानी सोमवार 22 मई को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के बाद पहली बार इसके बारे में बात की. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि 2000 रुपये के चलन में अधिकांश नोट 30 सितंबर तक बैंकों में वापस आ जाएंगे. सोमवार को बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में वापस आ जाएंगे और उन्होंने लोगों से जमा करने के लिए बैंकों में भीड़ नहीं लगाने का भी आग्रह किया.

आरबीआई के मुताबिक, 2000 रुपये के लगभग 181 करोड़ नोट चलन में हैं. उन्होंने कहा कि 500/1000 रुपये के नोटों को वापस लेने से बनी खाली जगह को भरने के लिए 2000 रुपये के नोटों के साथ आने का उद्देश्य अब पूरा हो गया है. अब पर्याप्त संख्या में करेंसी नोट चलन में हैं. उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से 500 रुपये का नोट छापा जाएगा. उनके मुताबिक, पहले भी कई दुकानें और अन्य लोग 2000 रुपये के नोट लेने से हिचकते थे. उन्होंने यह भी कहा कि 2000 रुपये के नोट की सेक्योरिटी फीचर्स का उल्लंघन नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें

राज्यसभा सदस्यों के वेतन और भत्ता पर खर्च हुए 200 करोड़ रुपये, RTI से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget