एक्सप्लोरर

Suicide Data: 2019 से 2021 के बीच 1.12 लाख दिहाड़ी मजदूरों ने की खुदकुशी, सरकार ने संसद को दी जानकारी

Parliament Update: आत्महत्या करने वालों में केवल दिहाड़ी मजदूर ही नहीं सैलरीड पर्सन, स्व-रोजगार, बेरोजगार, छात्र भी शामिल हैं.

Daily Wage Earners: देश में दिहाड़ी मजदूरों (Daily Wage Earners) की खुदकुशी करने के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. बीते तीन वर्षों में एक लाख से ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों ने देश में आत्महत्या की है. सरकार ने इन आंकड़ों को संसद के सामने पेश किया है. श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2019 से लेकर 2021 के बीच देश में कुल 1.12 लाख दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की है. 

दिहाड़ी मजदूरों की खुदखुशी का आंकड़ा कोरोना काल ( Covid-19) के उस दौर का भी है जब देश में लॉकडाउन लगा था और लाखों माइग्रेंट मजदूरों का इस दौरान रोजगार चला गया था. श्रम मंत्री ने बताया कि इस दौरान 66,912 ग्रहणियों, 53,661 स्व-रोजगार से जुड़े लोगों, 43,420 सैलेरीड पर्सन और 43,385 बेरोजगारों ने भी आत्महत्या की है. भूपेंद्र यादव ने बताया कि 35,950 छात्रों के अलावा तीन सालों में 31,839 कृषि क्षेत्र में लगे किसानों और कृषि कार्य में लगे मजदूरों ने भी आत्महत्या की है. 

श्रम मंत्री ने बताया कि अनऑर्गनाइज्ड वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एक्ट 2008 (Unorganised Workers Social Security Act) के मुताबिक असंगठित क्षेत्र जिसमें दिहाड़ी मजदूर भी शामिल हैं उन्हें सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है. उनके लिए उचित वेलफेयर स्कीम्स बनाकर उन्हें जीवन, विकलांगता कवर, हेल्थ और मैटरनिटी बेनेफिट्स, ओल्ड एज प्रोटेक्शन के साथ दूसरे प्रकार के बेनेफिट सरकार उन्हें उपलब्ध करा सकती है. उन्होंने बताया कि जीवन और दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के द्वारा कवर किया जाता है.    

श्रम मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष के लोग उठा सकते हैं जिनका बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस में खाता है. वे इस योजना से जुड़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2022 तक 14.82 करोड़ लाभार्थी इस योजना से जुड़ चुके हैं.  

ये भी पढ़ें 

Retail Inflation Data: जनवरी में फिर इंफ्लेशन का झटका! खुदरा महंगाई 6.52% रही, दिसंबर में थी 5.72 फीसदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget