News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

लगातार 10वें साल नहीं बढ़ाया मुकेश अंबानी ने अपना वेतनः मिलेगी 15 करोड़ रुपये की सैलरी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी को सैलरी, भत्तों, अतिरिक्त सुविधाओं और कमीशन को मिलाकर कुल 15 करोड़ रुपये का मेहनताना मिलेगा.

Share:

नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार 10वें साल अपनी वेतन यानी सैलरी में कोई इजाफा नहीं किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के तौर पर उनको इस साल भी 15 करोड़ रुपये का वेतन मिलेगा. कंपनी ने सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि श्री अंबानी का फैसला उनकी प्रबंधकीय स्तर पर वेतन के लेकर संयम दिखाने की व्यक्तिगत सोच को दिखाता है जो काफी प्रशंसनीय है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी को सैलरी, भत्तों, अतिरिक्त सुविधाओं और कमीशन को मिलाकर कुल 15 करोड़ रुपये का मेहनताना मिलेगा. उन्होंने इस साल भी अपने वेतन में कोई इजाफा न करने का फैसला लेकर अपने मैनेजेरियल लेवल पर भी व्यक्तिगत संयम का परिचय दिया है.

फोर्ब्स की विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर आते हैं और उनकी संपत्ति 40.1 अरब डॉलर बताई गई है. साल 2018 में उनकी संपत्ति में 16.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इस तरह देखा जाए तो वो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. लगातार 10 सालों से वेतन में बढ़ोतरी न करने के बावजूद उनका ये रुतबा कायम है. दुनिया के 2208 अरबपतियों में से 19वें स्थान पर आकर उन्होंने विश्व के कई नामचीन धनाढ्य लोगों को पीछे छोड़ दिया है. साल 2017 में देखें तो वो कुल 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 33वें स्थान पर थे.

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 121 अरबपति हैं और उनमें से मुकेश अंबानी सबसे धनवान हैं. वहीं साल 2017 में देश में अरपबतियों की संख्या 102 थी.

दुनिया के सबसे अमीर इंसान की बात की जाए तो वो अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं और उनकी संपत्ति 112 अरब डॉलर आंकी गई है. उन्होंनें साल 2018 की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया जिनकी कुल दौलत 90 अरब डॉलर पर रही थी.

आकाश अंबानी की सगाई का कार्ड क्या देखा आपनेः आंखें खुली रह जाएंगी रेलवे ने ज्यादा सामान ले जाने पर जुर्माना वसूलने की योजना टाली UIDAI ने दी बड़ी सुविधाः आधार अपडेट हिस्ट्री अब देख पाएंगे ऑनलाइन RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद इंडियन बैंक, करूर वैश्य बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, लोन होगा महंगा

Published at : 08 Jun 2018 02:05 PM (IST) Tags: reliance industries Mumbai Mukesh Ambani
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

सस्ते सोलर पैनल का कमाल, पड़ोसी देश में क्यों उड़ी बिजली कंपनियों की नींद?

सस्ते सोलर पैनल का कमाल, पड़ोसी देश में क्यों उड़ी बिजली कंपनियों की नींद?

एयर इंडिया का बड़ा तोहफा, अब यात्रियों को मिलेगा फिजिकल सिम और eSIM

एयर इंडिया का बड़ा तोहफा, अब यात्रियों को मिलेगा फिजिकल सिम और eSIM

GST Council Meeting LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू, रिफंड से लेकर गिरफ्तारी तक कई मुद्दों पर चर्चा

GST Council Meeting LIVE:  जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू, रिफंड से लेकर गिरफ्तारी तक कई मुद्दों पर चर्चा

सोने-चांदी के भाव में फिर बदलाव, जानें आज 22 और 24 कैरेट का रेट

सोने-चांदी के भाव में फिर बदलाव, जानें आज 22 और 24 कैरेट का रेट

8वें वेतन आयोग में खत्म होगा 40 साल पुराना ये नियम, जानें क्या होगा फायदा?

8वें वेतन आयोग में खत्म होगा 40 साल पुराना ये नियम, जानें क्या होगा फायदा?

टॉप स्टोरीज

10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला

10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला

गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'

गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'

'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया

'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया

कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?

कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?