News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

विदेश से सामान मंगवाने वालों को झटका, अब लगेगी फीस

Share:
नई दिल्लीः अगर विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से विदेशी सामान मंगवाने का शौक है तो आपके लिए बुरी खबर है. आमतौर पर हम विदेश में रहने वाले अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से महंगी विदेशी चीजों को मंगवाते हैं लेकिन अब से ऐसा करने पर आपको 15 फीसदी फीस चुकानी होगी. खासकर दुबई से लौटने वालों के जरिए सोने के गहने मंगवाने का महिलाओं के शौक को झटका लग सकता है. 1 साल तक विदेश रहने के बाद घर लौटने वाली भारतीयों को कलर टीवी, होम थियेटर सिस्टम तथा सर्राफा और अन्य गहने देश में लाने पर 15 फीसदी का शुल्क चुकाना होगा. अभी तक निजी और घरेलू सामान जिनका इस्तेमाल किया जा चुका है उन पर किसी तरह का शुल्क नहीं लगता था. इसमें वीडियो कैसेट रिकार्डर-प्लेयर, वॉशिंग मशीन, इलेक्ट्रिकल या एलपीजी कुकिंग रेंज, कंप्यूटर या लैपटॉप और 300 लीटर तक का घरेलू रेफ्रिजरेटर, पुरुषों के लिए 50,000 रुपये तथा महिलाओं के लिए 1 लाख रुपये तक के गहनों पर कोई शुल्क नहीं लगता था. अन्य उत्पादों के लिए केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड सीबीईसी हर साल नियम और दरें तय करता है. वित्त वर्ष 2016-17 के लिए सीबीईसी ने 13 ऐसे उत्पादों की सूची जारी की है जो भारतीय पासपोर्टधारकों के भारत आने की तारीख से पिछले 2 साल तक कम से कम 365 दिन तक विदेश रहने के बाद भारतीय बिना शुल्क चुकाए ला सकते हैं. इनमें वीडियो कैसेट रिकार्डर-प्लेयर, डिजिटल वीडियो डिस्क प्लेयर, म्यूजिक सिस्टम, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव अवन, वर्ल्ड प्रोसेसिंग मशीन, फैक्स मशीन, पोर्टेबल फोटोकॉपी मशीन, वॉशिंग मशीन, इलेक्ट्रिकल या एलपीजी कुकिंग रेंज, डेस्कटाप या लैपटाप और 300 लीटर क्षमता का रेफ्रिजरेटर. सीबीईसी ने कहा कि कलर टीवी, वीडियो होम थियेटर सिस्टम, डिश वॉटर 300 लीटर क्षमता से अधिक का रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर, वीडियो कैमरा, 35 एमएम या उससे अधिक की सिनेमाटोग्राफिक फिल्म तथा सोने और चांदी तथा अन्य आभूषणों पर 15 फीसदी मूल्यानुसार सीमा शुल्क लगेगा. सीबीईसी ने कहा कि भारतीय पासपोर्टधारकों के लिए शुल्क वाले उत्पादों का कुल मूल्य 5 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए.
Published at : 11 Apr 2016 08:54 AM (IST) Tags: fees custom duty Gold
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

Dividend News: अडानी-टाटा ग्रुप्स बांट रहे बंपर डिविडेंड, जानिए किस कंपनी के शेयर खरीदने से होगा फायदा

Dividend News: अडानी-टाटा ग्रुप्स बांट रहे बंपर डिविडेंड, जानिए किस कंपनी के शेयर खरीदने से होगा फायदा

US में 4% के पार हुई इन्फ्लेशन, इस महंगाई से भारतीय शेयर बाजार और RBI पर क्या होगा असर?

US में 4% के पार हुई इन्फ्लेशन, इस महंगाई से भारतीय शेयर बाजार और RBI पर क्या होगा असर?

लोन लेने में कौन आगे, Gen Z, मिलेनियल्स या बुजुर्ग? रिपोर्ट में भारत के सबसे बड़े कर्जदारों का खुलासा

लोन लेने में कौन आगे, Gen Z, मिलेनियल्स या बुजुर्ग? रिपोर्ट में भारत के सबसे बड़े कर्जदारों का खुलासा

Share Market Today: बाजार खुलते ही बिकवाली हावी, मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स टूटा

Share Market Today: बाजार खुलते ही बिकवाली हावी, मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स टूटा

Petrol News: खुशखबरी! पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, जानें 1 लीटर पर आपको होगा कितने रुपये का फायदा

Petrol News: खुशखबरी! पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, जानें 1 लीटर पर आपको होगा कितने रुपये का फायदा

टॉप स्टोरीज

यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बाद अब BJP में सीट शेयरिंग की बात शुरू, ओपी राजभर ने दे दिए ये संकेत

यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बाद अब BJP में सीट शेयरिंग की बात शुरू, ओपी राजभर ने दे दिए ये संकेत

Kirti Azad on TMC Turmoil: 'डर, दबाव और लालच...', TMC की टूट पर कीर्ति आज़ाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नहीं जा रहे

Kirti Azad on TMC Turmoil: 'डर, दबाव और लालच...', TMC की टूट पर कीर्ति आज़ाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नहीं जा रहे

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए

Tanu Weds Manu 3: फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी, 'तनु वेड्स मनु 3’ हुई अनाउंस, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग

Tanu Weds Manu 3: फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी,  'तनु वेड्स मनु 3’ हुई अनाउंस, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग