एक्सप्लोरर

Mumbai: पनवेल के रियल्टी में जबरदस्त उछाल की संभावना, कीमतें आसमान छूने की उम्मीद

Mumbai Trans Harbor Link: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसके शुरू होने से पनवेल में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी.

Mumbai Trans Harbor Link: दिसंबर 2023 के अंत तक मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना पूरी होने वाली है, जिसे देखते हुए पनवेल (Panvel) और नवी मुंबई के आस-पास के इलाकों में रियल्टी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा. महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्ष 2023 के लिए राज्य का बजट प्रस्तुत करते हुए इस बात की घोषणा की. MTHL की कुल लंबाई 21.8 किमी है, जो बनकर तैयार होने के बाद भारत में समुद्र पर बनाया गया सबसे लंबा पुल होगा और रोजाना 70,000 वाहनों को आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा.  

ये पुल मुंबई के सेवरी को नवी मुंबई के चिर्ले से जोड़ेगा. ये मुंबई में ईस्टर्न फ्रीवे के साथ-साथ एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होगा. ये पुल वर्तमान में निर्माणाधीन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट से भी गुजरेगा. पुल के निर्माण के बाद पनवेल पहुंचने में लगभग 40 मिनट का समय लगेगा और इतने ही समय में पश्चिमी क्षेत्र में बांद्रा या पूर्वी क्षेत्र में सायन को पार नहीं किया जा सकता है. 

प्रॉपर्टी की कीमतें होंगी सातवें आसमान पर

एमटीएचएल के दूसरी तरफ की जमीनों की तुलना में इन क्षेत्रों में जमीन की कीमतें 3 से 4 गुना अधिक हैं. दिसंबर 2023 तक एमटीएचएल पर आवागमन की शुरुआत होने और हवाईअड्डे के तेज गति से निर्माण को देखते हुए, पनवेल और नवी मुंबई क्षेत्र में प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर होंगी और यह मुंबई के बाद रियल्टी का अगला सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बन जाएगा. 

इस बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए गुलाम ज़िया- सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर- रिसर्च, एडवाइजरी, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड वैल्यूएशन, नाइट फ्रैंक इंडिया, ने कहा, "पनवेल रियल एस्टेट भावी घर खरीदारों और निवेशकों को समान रूप से निवेश का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है. यह क्षेत्र पहले से ही मुंबई-पुणे राजमार्ग और सायन-पनवेल एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से शहर के दूसरे हिस्सों से आवागमन बेहद सुविधाजनक है. आने वाले समय में बहुत ही परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना सबसे महत्वपूर्ण हैं. इन इन्फ्रा परियोजनाओं के पूरा होने की बात को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में रियल एस्टेट का बड़े पैमाने पर विकास हुआ है." 

कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर चल रहा काम 

नवी मुंबई में एमटीएचएल के अलावा भी कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिनमें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, खारघर बिजनेस डिस्ट्रिक्ट, नवी मुंबई इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, और कर्जत को पनवेल से जोड़ने वाला 30 किमी लंबा सबअर्बन रेल कॉरिडोर शामिल है. 

एनारॉक कमर्शियल के चीफ बिजनेस ऑफिसर बप्पादित्य बसु ने कहा, “पनवेल उन लोगों के लिए निवेश के शानदार अवसर की पेशकश करता है, जो अपने जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना चाहते हैं और शहर की असीमित संभावनाओं का लाभ उठाकर प्रगति करना चाहते हैं. फिलहाल इस क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और परिवहन अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे यह नवी मुंबई में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की इच्छा रखने वाले डेवलपर्स और निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक विकल्प बन गया है.” 

रियल एस्टेट में निवेश के लिए बेहद आकर्षक स्थान

प्रॉपर्टीपिस्टल के संस्थापक एवं सीईओ आशीष नारायण अग्रवाल ने कहा, “पनवेल और नवी मुंबई का इलाका हमेशा से ही रियल एस्टेट में निवेश के लिए बेहद आकर्षक स्थान रहा है. नवी मुंबई के उपनगरों, कर्जत, खोपोली, पुणे और लोनावाला से नजदीक होने की वजह से घर खरीदारों के बीच पनवेल हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है. योजनाबद्ध मुंबई ट्रांस हार्बर सी लिंक के कारण उरण और JNPT से इसकी कनेक्टिविटी बेहद अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर लिंक में से एक बन गई है. निश्चित तौर पर, प्रस्तावित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नेरूल-उरण रेलवे लाइन के साथ पनवेल शहर में रहन-सहन की गुणवत्ता बेहतर हो जाएगी, साथ ही आलीशान आवासीय इमारतों के विकास को बढ़ावा मिलेगा.” 

अभी कम हैं प्रॉपर्टी की कीमतें

पनवेल आपको बेहतरीन लाइफस्टाइल के साथ-साथ वर्तमान में आवासीय इकाइयों का शानदार पुनर्विक्रय मूल्य प्रदान करता है, जहां फिलहाल प्रॉपर्टी की कीमतें काफी कम हैं, लेकिन निकट भविष्य में इनकी कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है. 

ये भी पढ़ें- 

SEBI: सेबी ने टॉप 100 कंपनियों को दिया आदेश, शेयर बाजार में कंपनी को लेकर फैली अफवाह को फौरन करना होगा कंफर्म या खंडन

और पढ़ें

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget