एक्सप्लोरर

Year Ender 2017: बॉलीवुड के इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा, हमेशा खलेगी कमी

1/7
साल 2017 में जहां एक ओर बॉलीवुड में कई न्यू कमर्स ने डेब्यू किया वहीं दूसरी ओर शशि कपूर, विनोद खन्ना और रीमा लागू समेत कुछ लीजेंड्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया जिनकी कमी दुनिया को हमेशा खलेगी. आगे कि स्लाइड्स में देखें उन बॉलीवुड सितारों के नाम जिन्होंने अपने हुनर के दम पर सदा के लिए सबको दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी है.

2/7
इंदर कुमार: अभिनेता इंदर कुमार 28 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गए. 45 साल के इंदर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई. 20 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले इंदर कुमार ने बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज 1996 में 'मासूम' फिल्म से किया था. 2017 में आई 'हु इज द फर्स्ट वाइफ ऑफ माई फादर' उनकी आखिरी फिल्म थी.

3/7
टॉम ऑल्टर: फिल्म अभिनेता और दिग्गज थिएटर आर्टिस्ट टॉम ऑल्टर का निधन 29 सितंबर को हुआ. वो 67 साल के थे. टॉम स्किन कैंसर से पीड़ित थे. टॉम का जन्म 22 जून 1950 को मसूरी में हुआ था. उन्होंने मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल और बाद में पुणे की फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की. उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें सत्यजीत रे की ‘शतरंज के खिलाड़ी’ और ‘जूनून’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

4/7
रीमा लागू: फिल्म और टीवी अभिनेत्री रीमा लागू 58 साल की उम्र में 18 मई 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह गईं. रीमा का जन्म 21 जून 1958 को मुंबई में हुआ था. रीमा लागू ने ‘हम आपके हैं कौन’, वास्तव और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई. जिंदगी के आखिरी दिनों में रीमा स्टार प्लस के शो 'नामकरण' में विले की भूमिका निभा रही थीं.

5/7
विनोद खन्ना: 70 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरत चेहरे से लोगों के दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना इस साल 27 अप्रैल को दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए. विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 में हुआ था और उन्होंने 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा.

6/7
शशि कपूर: 4 दिसंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर शशि कपूर का निधन हो गया था. वो 79 साल के थे. शशि कपूर काफी समय से किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे. शशि कपूर का मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

7/7
ओम पुरी: सिनेमा जगत ने इस साल दिग्गज अभिनेता ओम पुरी को भी खो दिया. 66 साल के ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को हुआ. ओम पुरी ‘अर्ध सत्य’, ‘जाने भी दो यारों’ और ‘तमस’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इसी साल 2017 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ओम पुरी की आखिरी फिल्म है.

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ एक्ट्रेसेस पैप्स को पैसे देकर पीछे से तस्वीरें खिंचवाती हैं...' सलमान खान ने खोली बॉलीवुड की पोल
'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने फिर लगाई पैप्स को फटकार, बोले- 'अब बड़ा एक्शन लूंगा'
शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'हनुमान अंश' निकली आगे, 'द वन' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार
कैसा होगा सलमान खान के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज

1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?

'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा

ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता

Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें

Embed widget