एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडपद्मावत' के लिए अक्षय ने बदली 'पैडमैन' की रिलीज डेट, कहा- भंसाली का बहुत कुछ दांव पर लगा है!
पद्मावत' के लिए अक्षय ने बदली 'पैडमैन' की रिलीज डेट, कहा- भंसाली का बहुत कुछ दांव पर लगा है!
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 20 Jan 2018 12:23 PM (IST)
1/10

भंसाली ने कहा, ''अक्षय पहले से हमारी परेशानियों के विषय में जानते हैं. इसलिए उन्हें ऐसा करने में दो मिनट से ज्यादा समय नहीं लिया. उन्होंने कहा कि 'आप जैसे चाहें वैसा करें मैं आपके साथ हूं.' ऐसा करने के लिए एक अच्छा दिल होना चाहिए. मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा.''
2/10

(PHOTOS: MANAV MANGALANI)
3/10

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली ने अक्षय की दो फिल्मों 'गब्बर इज बैक' और 'राउडी राठौर' को प्रोड्यूस किया है. इस मौके पर अक्षय ने मजाक में ये भी कह दिया कि अब राउडी राठौर 2 भी भंसाली ही प्रोड्यूस करेंगे.
4/10

उन्होंने अपने घर पर संजय लीला भंसाली के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान भंसाली ने इस कदम के लिए अक्षय के प्रति आभार जताया. अक्षय कुमार ने कहा, "संजय मेरे घनिष्ट मित्र हैं.. उन्होंने ऐसा करने के लिए कहा और मैंने कर दिया."
5/10

यह पूछने पर कि पद्मावत की रिलीज डेट क्यों नहीं बदली गई, पैडमैन की क्यों बदली गई, अक्षय कुमार ने कहा कि 'उनके पास इस फिल्म (पद्मावत) को इस समय रिलीज करने के पीछे कारण है. उनके लिए यह बेहद जरूरी है कि पद्मावत जल्द से जल्द रिलीज हो. मैं यह बात समझता हूं.'
6/10

उन्होंने कहा, "यह भी हो सकता था. लेकिन, मुद्दा बॉक्स ऑफिस पर लड़ाई या टकराव का नहीं है. दोनों फिल्में इसी तारीख पर आराम से रिलीज हो सकती थीं क्योंकि व्यापार तब भी होता..देश भर में लगभग 5,000 थियेटर हैं और हम दोनों लोग इन्हें आपस में बांट लेते. लेकिन, फिलहाल उनकी फिल्म में मेरी फिल्म से कहीं ज्यादा दांव पर लगा है."
7/10

वजह बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "मेरी फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी और पद्मावत भी उसी दिन रिलीज हो रही थी. मैं फिल्मफेयर पुरस्कारों में प्रस्तुति देने के लिए तैयारी कर रहा था. भंसाली सर मेरे पास आए और कहा कि उन्होंने मेरे साथ बहुत फिल्में की हैं, क्या मैं अपनी फिल्म की तारीख आगे बढ़ा सकता हूं. देखिये, हम एक परिवार की तरह हैं और मैं समझ सकता हूं कि जिन परिस्थितियों से वह गुजरे हैं, इस फिल्म में उन्होंने बहुत पैसा लगाया है, स्टूडियो के लोगों ने इस फिल्म पर बहुत पैसा लगाया है."
8/10

अक्षय कुमार ने कहा कि वह पद्मावत को अकेले रिलीज होते देखना चाहते हैं और पद्मावत को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
9/10

इस महीने बॉक्स ऑफिस पर 'पद्मावत' और 'पैडमैन' के बीच साल की सबसे बड़ी भिड़ंत होने वाली थी. ये दोनों फिल्म एक ही दिन 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थीं लेकिन अचानक कल शाम अक्षय कुमार ने ऐलान किया कि वह अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज टाल रहे हैं ताकि भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को किसी फिल्म से टकराए बगैर एक राहत भरी रिलीज मिल सके.
10/10

अक्षय की फिल्म पैडमैन अब 9 फरवरी को रिलीज होगी.
Published at : 20 Jan 2018 12:23 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
बॉलीवुड
Live Updates: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार
बॉलीवुड
पैपराजी को देख गाड़ी के पीछे छुपने लगीं राजेश खन्ना की नातिन, चर्चा में वीडियो
बॉलीवुड
फैशन शो में शालिनी पांडे ने मिरर-वर्क लुक में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल


















