एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडक्या पूजा बत्रा ने गुपचुप रचा ली है बॉयफ्रेंड नवाब शाह संग शादी? सामने आईं ये तस्वीरें
क्या पूजा बत्रा ने गुपचुप रचा ली है बॉयफ्रेंड नवाब शाह संग शादी? सामने आईं ये तस्वीरें
Written By : एजेंसी | Updated at : 12 Jul 2019 08:08 PM (IST)
1/8

एक तस्वीर में ये दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर के कैप्शन में पूजा ने लिखा, "हर रोज का मैन क्रश नवाब." (Photo credit - Instagram @poojabatra)
2/8

पूजा की पहली शादी एक एनआरआई डॉक्टर सोनू एस. आहलूवालिया के साथ साल हुई थी और यह शादी साल 2002 से 2011 तक चली. (Photo credit - Instagram @nawwabshah)
3/8

पिछले महीने ईद पर उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा था कि अपने जीवनसाथी को ढूंढ़ने में उन्हें 46 साल लगा और इस तस्वीर में वह पूजा के हाथ को थामे नजर आ रहे थे.(Photo credit - Instagram @nawwabshah)
4/8

इससे पहले नवाब ने 4 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें पूजा लाल चूड़ा पहने और नवाब अपनी रिंग को दिखाते नजर आ रहे थे. नवाब को अकसर सोशल मीडिया पर पूजा के लिए प्यार जताते देखा गया है. (Photo credit - Instagram @nawwabshah)
5/8

दोनों की कथित शादी की चर्चा के बाद नवाब ने भी सोशल मीडिया पर पूजा के साथ वाली अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है. (Photo credit - Instagram @nawwabshah)
6/8

नवाब ने इंस्टाग्राम पर पूजा संग अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. इनमें से एक वीडियो में पूजा पारंपरिक लाल 'चूड़ा' पहनी नजर आ रही हैं जो 'डॉन 2' अभिनेता संग उनकी शादी की ओर इशारा कर रही है. (Photo credit - Instagram @nawwabshah)
7/8

हालांकि इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके द्वारा साझा की गई तस्वीरेंऔर वीडियो इस बात की ओर इशारा करती है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे संग शादी कर ली है. (Photo credit - Instagram @nawwabshah)
8/8

90 के दशक के हिट फिल्मों जैसे कि 'हसीना मान जाएगी', 'नायक' और 'विरासत' में अपने किरदारों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री पूजा बत्रा ने कथित तौर पर अभिनेता नवाब शाह से शादी कर ली है. (Photo credit - Instagram @nawwabshah)
Published at : 12 Jul 2019 08:07 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
बॉलीवुड
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन
बॉलीवुड
'पापा रवि किशन से लेनी होगी परमिशन', रीवा किशन ने डेटिंग को लेकर कह दी ये बात
बॉलीवुड
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट






















