हिंदी न्यूज़बॉलीवुडIN PICS: श्रीदेवी के घर के बाहर फैंस की जबरदस्त भीड़, देखें तस्वीरें
IN PICS: श्रीदेवी के घर के बाहर फैंस की जबरदस्त भीड़, देखें तस्वीरें
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 27 Feb 2018 11:13 PM (IST)
1/7
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के लोखंडवाला में बोनी के घर पहुंच चुका है. घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ लगी हुई है. पुलिस मौके पर तैनात है और भीड़ को काबू करने की कोशिश कर रही है. विमान करीब 9 बजकर 28 मिनट पर एयरपोर्ट पर उतरा. बता दें कि 13 सीटों वाले विमान में 11 लोग आए हैं, जिनमें 6 लोग परिवार से हैं. श्रीदेवी के परिवार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कल सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है. इसके बाद दोपहर दो बजे उनकी शव यात्रा विले पार्ले के सेवा समाज शवदाह गृह के लिए रवाना होगी. दोपहर 3.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.