फिल्म 'चॉकलेट' और 'आशिक बनाया आपने' जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता आज काफी समय बाद मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं. लेकिन तस्वीरें देख आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.
(Photo: Instagram)
2005 में फिल्म ''आशिक बनाया आपने'' में अपने अभिनय और हॉट अवतार से बॉलीवुड में एक नया ट्रैंड शुरू करने वाली तनुश्री दत्ता करीब 8 साल से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं.
अपने हॉट अवतार और बोल्ड सीन्स ही नहीं बल्कि कुछ विवादों के चलते भी तनुश्री सुर्खियों में रही थी. 2009 में आई फिल्म‘हॉर्न ओके प्लीज’के आइटम सॉन्ग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था.
आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में हुआ था. उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के लिए फर्स्ट ईयर के बाद ही कॉलेज छोड़ दिया था. लेकिन बॉलीवुड में उनका सिक्का कुछ जमा नहीं.
तनुश्री दत्ता की ये तस्वीरें कल मुंबई एयरपोर्ट पर क्लिक की गईं जिनमें वो पैपराजी को पोज करती दिखीं. लेकिन ये अभिनेत्री इतनी बदल गई हैं कि उन्हें आपके लिए पहचानना वाकई मुश्किल होगा.
(Photo: Instagram)
कुछ समय पहले ऐसी खबरें थीं कि इस अभिनेत्री ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर आध्यात्म का रास्ता चुन लिया था. हालांकि इसे लेकर तनुश्री ने कभी कोई बयान नहीं दिया.
आज काफी समय बाद तनुश्री मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं.
(Photo: Instagram)
आगे देखिए उनकी कुछ और भी तस्वीरें
तनुश्री दत्ता की आखिरी फिल्म ''अपार्टमेंट'' थी जो साल 2010 में आई थी. उसके बाद वो किसी फिल्म में काम करती नजर नहीं आईं.
एक वक्त पर हॉट फिगर और बोल्ड अदाओँ की मल्लिका रहीं तनुश्री दत्ता की लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें पहचाना बहुत मुश्किल है
(Photo: Instagram)
(Photo: Instagram)
(Photo: Instagram)
यही नहीं यहां हम आपको तनुश्री दत्ता के इंस्टाग्राम की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनमें ये अभिनेत्री बदली बदली नज़र आ रही हैं.
एकता कपूर ने स्टार्ट किया नया बिजनेस, ज्वैलरी लॉन्च इवेंट में पहुंचे कई बॉलीवुड सेलेब्स, देखें तस्वीरें
शॉर्ट ड्रेस में मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय ने ढाया कहर, 'है जवानी तो इश्क होना है' की स्क्रीनिंग में छाए ये सेलेब्स
Sonalika Joshi Birthday: रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं 'तारक मेहता' की माधवी भिड़े, ये 8 तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा
'मां बहन' के सेट से तृप्ति डिमरी ने शेयर की BTS फोटोज, माधुरी दीक्षित और टीम के लिए जताया प्यार
बेबी पिंक मिडी ड्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं पूजा हेगड़े, हर लुक ने फैंस को बनाया दीवाना
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी