एक्सप्लोरर

आप सोच भी नहीं सकते कि श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ की थी कैसी साजिश?

अपने ही घर में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद कोलंबो में दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका ने खास तैयारी कर ली थी. प्लान था कि ऐसी पिच बनाई जाए जो तीसरे दिन से ही बल्लेबाजों के लिए आफत कर दे. पिच इतनी ‘रफ’ हो कि उस पर रन बनाना आसान ना रहे. मुसीबत ये कि सारा का सारा गेमप्लान धरा का धरा रह गया और अब श्रीलंका की टीम उसी जाल में फंस गई है.

ऐसा इसलिए क्योंकि कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन आखिरी के ओवरों में आर अश्विन की गेंदबाजी देखकर श्रीलंका का ‘गेमप्लान’ बिल्कुल साफ हो गया. अब अगर किस्मत ने टॉस का फैसला भारतीय टीम के पक्ष में करा दिया तो उसका क्या किया जा सकता है. इस सीरीज में अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसको देखकर कहा जा सकता है कि ऊपर वाला भी हिम्मत वालों की मदद करता है. यकीन मानिए कोलंबो टेस्ट में टॉस का भारतीय टीम के पक्ष में आना किस्मत की ही बात है. वरना अभी भारतीय टीम भी मुश्किल में होती. मेहमान टीम ने तैयारी तो ऐसी ही की थी.

प्लेइंग 11 में थी स्पिनरों की फौज

स्पिनरों के लिए जबरदस्त मददगार पिच तैयार कराने से पहले श्रीलंका के कप्तान ने प्लेइंग 11 में स्पिनरों की फौज भी भर ली थी. पिछले टेस्ट मैच के मुकाबले इस टेस्ट मैच के लिए उन्होंने टीम में और टीम की रणनीति में कई बदलाव किए. स्पिनर्स को प्राथमिकता दी गई. कप्तान चांदीमल ने स्पिनर पुष्पकुमारा को टेस्ट करियर की शुरूआत कराने का फैसला भी लिया. तेज गेंदबाज के तौर पर सिर्फ नुवान प्रदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. जबकि स्पिनर रखे गए 4, जिसकी अगुवाई अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ कर रहे थे.

हेराथ के अलावा इस टेस्ट मैच में दिलरूवान परेरा और मलिंदा पुष्पकुमारा भी खेल रहे थे. दिलरूवान परेरा दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज हैं. पुष्पकुमारा बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं. जिनका ये पहला टेस्ट मैच है. कप्तान दिनेश चांदीमल ने स्पिनरों की ‘वेराइटी’ यही सोचकर रखी थी कि अगर भारतीय टीम बाद में बल्लेबाजी करेगी तो उसके लिए ये गेंदबाज निश्चित तौर पर खतरनाक साबित होंगे. यहां तक कि इन तीनों गेंदबाजों के अलावा धनंजय डी सिल्वा को भी प्लेइंग में जगह दी गई थी, जो स्पिनर हैं. रंगना हेराथ को 4 और पुष्पकुमारा को 2 विकेट भी मिले. इतने स्पिनर होने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने 622 रन इसलिए जोड़ लिए क्योंकि शुरूआती पांच सेशन के खेल में पिच फिर भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी.

भारतीय बल्लेबाजों ने इस बात को समझा और संभलकर बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. अब आने वाले सेशन में बल्लेबाजों के लिए इस विकेट पर रन बनाना मुश्किल होता जाएगा. जैसे जैसे पिच पर ‘रफ’ तैयार होंगे बल्लेबाजी करना और खतरनाक होता जाएगा. जैसा दूसरे दिन के आखिरी सेशन में दिखाई भी दिया जब आर अश्विन ने करूणारत्ने और थरंगा को पवेलियन भेज कर मेहमानों को मुसीबत में डाल दिया.

अश्विन जडेजा की जोड़ी पड़ेगी भारी

चांदीमल ने जिस पिच को अपने स्पिनरों के मुफीद बनवाया था अब उसका फायदा भारतीय स्पिनरों को मिलेगा. आर अश्विन दो विकेट ले चुके हैं. अभी रवींद्र जडेजा भी अपना कमाल दिखाएंगे. विराट कोहली भी इस बात को अच्छी तरह भांप चुके हैं इसीलिए उन्होंने मैच के आखिरी सेशन में जो 20 ओवर फिंकवाए उसके लिए तेज गेंदबाजों में सिर्फ मोहम्मद समी को ही इस्तेमाल किया. विराट कोहली भी समझ गए हैं कि इस मैच में जीत की नींव बल्लेबाजों ने रख दी है और अब जीत की मंजिल का रास्ता रवींद्र जडेजा और आर अश्विन से होकर जाता है. श्रीलंका के चार स्पिनरों के मुकाबले भारतीय टीम के दो स्पिनर ही काफी है. ये बात टेस्ट मैच के तीसरे दिन साबित होने जा रही है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget