एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: आखिर पुतिन सीधी बातचीत को क्यों मान रहे हैं अपनी तौहीन?

दो देशों के बीच होने वाले युद्ध में अक्सर दुश्मन मुल्क के सैन्य ठिकानों और वहां के सैनिकों को ही निशाना बनाया जाता है, लेकिन यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग में रूस युद्ध के लिए बने सारे स्थापित नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है. पहले उसने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में बमबारी करके आम बच्चों समेत नागरिकों को निशाना बनाया और अब वह यूक्रेन के विभिन्न शहरों के मेयर को बंधक बना रहा है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक अजीबोगरीब दावा किया है कि रूस उनके शहर के मेयर्स को किडनैप कर रहा है. कुछ को हम ढूंढ नहीं पा रहे हैं, कुछ को हमने ढूंढ लिया है लेकिन वे जिंदा नहीं हैं. द इकोनॉमिस्ट को दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यह दावा किया है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर रूस ऐसा क्यों कर रहा है और क्या ये उसकी इस रणनीति का हिस्सा है कि जेलेन्स्की हथियार डालने पर मजबूर हो जाएं? रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को 33 दिन बीत चुके हैं और कई देशों की मध्यस्थता की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है.

इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता मंगलवार को तुर्की में शुरू हो सकती है. क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा है कि यह जरूरी है कि बातचीत आमने-सामने हो. इससे पहले खबर आई थी कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता सोमवार शाम से शुरू होगी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके तुर्की के समकक्ष तैयप एर्दोगन ने शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत की थी, जिसमें एर्दोगन ने यूक्रेन में संघर्ष विराम की अपील की थी. उसी दौरान सहमति बनी कि ये बैठक इस्तांबुल में होगी. लेकिन क्रेमलिन प्रवक्ता ने यह भी साफ कर दिया कि इस्तांबुल में वार्ता के बाद पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच बैठक की कोई योजना नहीं है. जबकि जेलेंस्की, पुतिन से आमने-सामने की वार्ता पर जोर दे रहे हैं.

जेलेंस्की ने रविवार की रात के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि यूक्रेन बिना विलंब किए शांति स्थापित करने के लिए तटस्थता की घोषणा कर सकता है और रूस को सुरक्षा गारंटी की पेशकश भी कर सकता है लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी दोहराया कि केवल रूसी नेता के साथ आमने-सामने की वार्ता से ही युद्ध समाप्त हो सकता है. जबकि रूसी राष्ट्रपति पुतिन आमने-सामने की वार्ता करना ही नहीं चाहते. सामरिक जानकार मानते हैं कि पुतिन अपने आगे जेलेंस्की की कोई हैसियत नहीं समझते, लिहाज़ा वे ऐसी किसी भी वार्ता करने को अपना अपमान मानते हैं.

हालांकि दोनों मुल्कों के प्रतिनिधि मंडलों के बीच अब तक सारी वार्ता बेनतीजा ही रही हैं बल्कि ऐसी हर वार्ता के बाद रूस ने अपने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं.वैसे जेलेन्स्की युद्ध की शुरुआत से ही शांति के पक्षधर हैं और वे अभी भी इसकी वकालत ही कर रहे हैं.

तुर्की में आमने-सामने होने जा रही बातचीत को वक़्त की जरूरत बताते हुए उन्होंने माना कि इसमें बुरा कुछ नहीं है.लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम को लेकर वे भी आशंकित हैं.इसीलिये जेलेन्स्की ने ये भी कहा है कि "हमें पता है कि रूस को अपने देश के क्षेत्र से पूरी तरह से बाहर करना असंभव होगा.अगर रूस हमारे देश से बाहर नहीं जाता है तो इससे तीसरा विश्व युद्ध होना तय है." उनकी इस आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता क्योंकि रूस अपने लगातार तीखे हमलों से पश्चिमी देशों को जंग के मैदान में आने के लिए उकसा रहा है.

बेशक अमेरिका खुलकर यूक्रेन का साथ देने के लिए जंग के मैदान में नहीं कूदा है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अपने एक बयान से पुतिन को और भड़का दिया है. क्रेमलिन ने इस पर आज गहरी चिंता जताई है. दरअसल, शनिवार को पोलैंड में अपने संबोधन के दौरान बाइडन ने कहा था कि पुतिन को और अधिक समय तक सत्ता में रहने नहीं दिया जा सकता. हालांकि बाद में, व्हाइट हाउस ने इस इस पर सफाई देते हुए कहा था कि अमेरिका की रूस में सत्ता परिवर्तन की कोई योजना नहीं है.

हर युद्ध तबाही की एक नई कहानी लिखता है और रूस ने भी यूक्रेन के कई खूबसूरत शहरों को तबाह करके अपने अहंकार की निशानी छोड़ दी है. वहां के इकोनॉमी मिनिस्टर यूलिया सिव्रीडेंको ने कहा है कि यूक्रेन को रूस के इस युद्ध के कारण अब तक 564.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है. अगर जंग ऐसे ही जारी रही, तो यूक्रेन को पूरी तरह तबाह होने से कोई बचा नहीं पायेगा.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget