एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर शिवसेना की सियासत के क्या हैं मायने ?

भाजपा ने 303 सीटों के जबरदस्त बहुमत से साबित कर दिया कि जात-पात से ऊपर उठकर लोगों ने वोट दिया। माना जा रहा है कि पीएम मोदी का जादू इस बार मुस्लिमों पर भी खूब चला है।

अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर को लेकर एक ओर जनभावनाएं जोर मारती रहती हैं तो दूसरी ओर सियासत भी दांव चलती रहती है, प्रचंड बहुमत से बनी पीएम मोदी की दूसरी सरकार ने भावनाओं और सियासत दोनों को नई परवाज दे दी है। मुख्यमंत्री योगी कुछ घंटे बाद अयोध्या पहुंचने वाले हैं तो महाराष्ट्र से हिंदुत्व का झंडा उठाए शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे अगले हफ्ते अपने सियासी कुनबे के साथ राम की नगरी पहुंचने वाले हैं। इस बीच सामना में गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ भी हुई है जबकि तीन दिन पहले ही सामना में पीएम मोदी पर निशाना साधा गया था। इन सारे घटनाक्रम के बाद आपके मन में जो सवाल उठ रहे होंगे कि

राम मंदिर पर शिवसेना की सियासत के क्या मायने हैं? क्या अमित शाह की तारीफ शिवसेना के दबाव की रणनीति है? योगी के अयोध्या दौरे ने राम मंदिर पर सियासत बढ़ा दी है ?

प्रधानमंत्री मोदी को प्रचंड बहुमत मिला तो अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सरगर्मियां फिर तेज़ हैं। इस बार हिंदू वोटबैंक को लेकर मची होड़ की एक नई तस्वीर दिखती नज़र आ रही है। भाजपा ने 303 सीटों के जबरदस्त बहुमत से साबित कर दिया कि जात-पात से ऊपर उठकर लोगों ने वोट दिया। माना जा रहा है कि पीएम मोदी का जादू इस बार मुस्लिमों पर भी खूब चला है। ऐसे में चुनाव जीतते ही मोदी ने सबका विश्वास नारा बुलंद किया तो हिंदू वोटबैंक की एक और अलंबरदार शिवसेना हरकत में आ गई। तीन दिन पहले मुखपत्र सामना में बेरोजगारी के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधने वाली शिवसेना ने आज गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ में कसीदे पढ़े।

माना जा रहा है कि अमित शाह की तारीफ के पीछे शिवसेना दबाव की रणनीति अपना रही है। केंद्र में पहली बार गृहमंत्री बने और सरकार में नंबर-2 अमित शाह के सामने कश्मीर और राम मंदिर दो अहम मुद्दे हैं और दोनों ही हिंदुत्व से जुड़े हैं। शिवसेना गृहमंत्री की तारीफ के बहाने दबाव बनाकर खुद को हिंदुत्व की बड़ी हितैषी साबित करने की फिराक में है। इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे 15 जून को अपने सभी सांसदों को लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या भी पहुंचने वाले हैं। सात-आठ महीने पहले भी उद्धव अयोध्या जा चुके हैं।

उद्धव के पिता और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे 27 साल पहले रामजन्मभूमि आंदोलन से ही देशभर में हिंदुत्व का सबसे बड़े पोस्टर ब्वॉय बन बैठे थे। अब एक साल के भीतर उद्धव के दूसरी बार अयोध्या जाने को भी शिवसेना के प्रखर हिंदुत्व की लकीर पर दोबारा लौटने की कोशिश माना जा रहा है। शायद इसीलिए उद्धव पीएम मोदी के वाराणसी में नामांकन के दौरान भी मौजूद थे। वैसे दिलचस्प ये भी है कि उद्धव के दौरे से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच रहे हैं। योगी यूपी की सत्ता संभालने के बाद कई बार अयोध्या जा चुके हैं, लेकिन प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार-टू के बाद योगी का अयोध्या पहुंचना सियासत की नई उम्मीदों को हवा दे रहा है।

योगी तो अपने एजेंडे पर ही आगे बढ़ते नज़र आ रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उद्धव ठाकरे भाजपा से भी एक कदम आगे बढ़ जाना चाहते हैं। इसके पीछे क्या सिर्फ महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की सियासत है या फिर राष्ट्रीय फलक पर हिंदुत्व के झंडाबरदार बनने की सियासत।

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget