एक्सप्लोरर

Rajneeti Blog: रामलला का मंदिर जरूरी या ट्रस्ट में मौजूदगी?

संतों का कहना है कि दशकों तक जिस जंग को अयोध्या के संतों ने लड़ा...महंत नृत्यगोपालदास उनमें सबसे अहम हैं...अब जो ट्रस्ट बना है वो करोड़ों रामभक्तों के बरसों पुराने सपने को साकार करेगी।

एबीपी गंगा ने अपने शो राजनीति में एक उम्मीद और एक आशंका दोनों जताई थी..उम्मीद ये कि जिस परम लक्ष्य को अयोध्या के साधु-संत..और रामलला के करोड़ों भक्त हासिल करना चाहते थे...वो मिल गया है। साथ ही ये आशंका भी जताई थी कि अब अमल में सबकुछ दुरुस्त रहे, लेकिन एबीपी गंगा की आशंका सच साबित हुई। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट का गठन किया...कुल 15 सदस्यों वाले इस ट्रस्ट में 9 सदस्यों के नाम भी सामने आए ..राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के यही 9 सदस्य बाकी 6 सदस्यों को नामित करेंगे...लेकिन इन 9 नामों में मंदिर आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे शामिल नहीं हैं इसी बात पर अयोध्या के संत रूठ गए...संतों की ज्यादा नाराजगी ट्रस्ट में रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मंहत नृत्यगोपाल दास को शामिल ना करने पर थी। गुरुवार दोपहर 3 बजे संतों की एक बैठक भी बुला ली गई... लेकिन गृहमंत्रालय ने फौरन मामले को संभाला और संतों की मीटिंग टल गई... सूत्रों की मानें तो महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट में शामिल किए जाने का भरोसा मिलने के बाद संत फिलहाल मान गए हैं।

संतों का कहना है कि दशकों तक जिस जंग को अयोध्या के संतों ने लड़ा...महंत नृत्यगोपालदास उनमें सबसे अहम हैं...अब जो ट्रस्ट बना है वो करोड़ों रामभक्तों के बरसों पुराने सपने को साकार करेगी। मंदिर निर्माण शुरु करने की तारीख से लेकर मंदिर के डिजाइन तक हर अहम फैसला इसी ट्रस्ट के अधिकार क्षेत्र में रहेगा...और आंदोलन के बड़े चेहरे इस ट्रस्ट में हैं नहीं तो बात कैसे बनेगी। हालांकि राम मंदिर निर्माण के बनाए गए ट्रस्ट को मोदी सरकार ने विवादों से दूर रखने की भरपूर कोशिश की है... ट्रस्ट में शामिल 9 लोगों के नाम पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहला नाम जाने माने वकील के. परासरण का है... और परासरण ही ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हो सकते हैं... के. परासरण ने ही सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की पैरवी की थी... परासरण सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु समुद्रम परियोजना का केस भी लड़ चुके हैं.. के. परासरण पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित हो चुके हैं और सबरीमला केस में भगवान अयप्पा के वकील रह चुके हैं... उन्हे इतिहास.. वेद पुराण औऱ धर्म की भी गहरी समझ है। संतों के लिहाज़ से देखा जाए तो उनकी बात गलत भी नहीं लगती, लेकिन राम मंदिर और रामलला के भक्तों की आस्था और फिर संतों के स्वभाव के लिहाज से देखें तो असल मुद्दा तो मंदिर का निर्माण होना चाहिए...निजी अस्तित्व या वर्चस्व की लड़ाई यहां बेमानी लगती है...ऐसे में ये सवाल भी लाजिमी हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर अयोध्या के संतों की नाराजगी सही मानी जाए या नहीं?

संतों के सुरों को देखते हुए सवाल ये भी है कि आखिर ये आंदोलन राम मंदिर के लिए था या निजी वर्चस्व के लिए? और संतों के लिए जरूरी क्या है रामलला का मंदिर या कुछ चुनिंदा लोगों की ट्रस्ट में मौजूदगी?

आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे ट्रस्ट में शामिल होने से ट्रस्ट को लेकर किसी तरह के विवाद से बचा जा सकता है। हालांकि ट्रस्ट में शामिल सभी लोगों की योग्यता पर कोई भी सवाल नहीं खड़े किए जा सकते। संत समाज ऐसा कर भी नहीं रहा है। बात सिर्फ इतनी सी है कि फसल जिसने हो बोयी है, वही काटना भी चाहता है। हम एक बार फिर उम्मीद करते हैं कि हर कोई इस मसल को ध्यान में रखेगा कि नदी अपना पानी खुद नहीं पीती, पेड़ अपने फल खुद नहीं खाते और संतों का तो पूरी जीवन ही दूसरों के सुख के लिए होता है।

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को 3 अक्टूबर तक भेजा जेल, कल हुए थे अरेस्ट
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को 3 अक्टूबर तक भेजा जेल, कल हुए थे अरेस्ट
अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
AFG टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, गौतम गंभीर बने वजह; खुला राज
AFG टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, गौतम गंभीर बने वजह
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और  Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?
Diljit Dosanjh ने Govinda को बताया Legendary, बोले- ‘उनके जैसा कोई नहीं हुआ और न होगा’
SRK ने Dhurandhar के दोनों Parts को किया पसंद, Ranveer Singh की फिल्म पर बोले- ‘Loved Both Parts’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को 3 अक्टूबर तक भेजा जेल, कल हुए थे अरेस्ट
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को 3 अक्टूबर तक भेजा जेल, कल हुए थे अरेस्ट
अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
AFG टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, गौतम गंभीर बने वजह; खुला राज
AFG टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, गौतम गंभीर बने वजह
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
Pencil Marks On Wall: क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
अभिषेक या संजू नहीं, इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लयेर ऑफ द सीरीज मेडल
अभिषेक या संजू नहीं, इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लयेर ऑफ द सीरीज मेडल
Embed widget