एक्सप्लोरर

यूपी में निवेश के दरवाजे खोलेगा 'डिफेंस एक्सपो' ?

उत्तर प्रदेश को पहली बार रक्षा क्षेत्र के इस सबसे बड़े आयोजन की मेजबानी का मौका मिला है, 5 से 9 फरवरी तक चलने वाली इस सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में.. दुनिया के सामने भारत अपनी सैन्य क्षमताओं और रक्षा क्षेत्र में हासिल की गई कामयाबियों को सामने पेश करेगा..

राजनीति में आज बात हिंदुस्तान के दम की.. हिंदुस्तान के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की ताकत की...देश की दशा-दिशा तय करने में उत्तर प्रदेश का दम पूरा हिंदुस्तान जानता है....तो हिंदुस्तान की ताकत को पूरी दुनिया पहचानती है..अब होने जा रहा है इन ताकतों का संगम...पहली बार यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है डिफेंस एक्स्पो....ये डिफेंस एक्स्पो एक ओर जहां रक्षा के क्षेत्र में भारत के दखल को दुनिया के सामने रखेगी, वहीं उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार के कई मौके सामने लाएगा। राजधानी लखनऊ में बुधवार से सबसे बड़े रक्षा मेले यानी डिफेंस एक्सपो की शुरुआत होने जा रही है।

उत्तर प्रदेश को पहली बार रक्षा क्षेत्र के इस सबसे बड़े आयोजन की मेजबानी का मौका मिला है, 5 से 9 फरवरी तक चलने वाली इस सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में.. दुनिया के सामने भारत अपनी सैन्य क्षमताओं और रक्षा क्षेत्र में हासिल की गई कामयाबियों को सामने पेश करेगा.. लेकिन हथियारों और सेना के शौर्य और तैयारियों के प्रदर्शन के अलावा ये आयोजन उत्तर प्रदेश के लिये भी बेहद अहम है.. क्योंकि इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में ना सिर्फ निवेश के बड़े रास्ते खुल सकते हैं.. बल्कि ये डिफेंस एक्सपो विकास के साथ-साथ रोजगार के मौके पैदा करने वाला भी साबित हो सकता है।

लखनऊ में बुधवार से शुरु होने वाला ये डिफेंस एक्सपो सिर्फ देश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए भी काफी अहम है.... क्योंकि इससे बड़े पैमाने पर यूपी को निवेश आने की उम्मीद है... डिफेंस एक्सपो में करीब 80 देशों से यूपी में बड़े निवेश की संभावना जताई जा रही है... इस आयोजन से यूपी को कई हजार करोड़ का निवेश मिलने की उम्मीद... इस आयोजन के बाद यूपी हथियारों की एसेंबलिंग का बड़ा हब बन सकता है... रक्षा क्षेत्र के अलावा यूपी को कई और क्षेत्रों में बड़ा मौका मिल सकता है... यूपी सरकार को भरोसा है कि निवेश बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे...

इसी अहम मुद्दे से जुड़े हैं हमारे आज के कुछ सवाल...

क्या 'डिफेंस एक्सपो' यूपी में निवेश के दरवाजे खोलने वाला आयोजन साबित होगा? भारत की ताकत के साथ 'डिफेंस एक्सपो' से यूपी भी अपना दम दिखाएगा? और क्या भारतीय हथियारों के जरिये 'मेक इन इंडिया' अभियान को नई उड़ान मिलेगी ?

लखनऊ में होने वाला ये डिफेंस एक्सपो कई मायने में अहम है। अर्थव्यवस्था के साथ ही ये राजनीति के क्षेत्र में भी यूपी की बड़ी ताकत को सामने रखेगा। पीएम मोदी का मेक इन इंडिया भी लखनऊ में नई ऊर्जा, नई उम्मीदों के साथ सामने आएगा। यूपी की राजधानी लखनऊ से पूरी दुनिया को जो संदेश जाएगा वो उत्तर प्रदेश को नए सिरे से परिभाषित करेगा। रक्षा के क्षेत्र में निवेश आएगा तो जाहिर है कि रोजगार के नए मौके भी आएंगे। देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा हथियारों की खरीद में खर्च होता है। अगर हथियार देश में ही बनेंगे तो अपनी पूंजी बचाने के साथ ही हम दुनिया की अर्थव्यवस्था का मुंह भारत को ओर मोड़ने में कामयाब होंगे।

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget