एक्सप्लोरर

अकेले विराट नहीं बल्कि गेंदबाजों पर टिकी हैं अब बैंगलोर की किस्मत

ऐसे वक्त में जब विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कानाफूसी शुरू हुई ही थी कि उनकी टीम ने एक अहम मैच जीत लिया. मंगलवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में बंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हरा दिया.

ऐसे वक्त में जब विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कानाफूसी शुरू हुई ही थी कि उनकी टीम ने एक अहम मैच जीत लिया. मंगलवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हरा दिया.

इस जीत के बाद बैंगलोर की टीम प्वाइंट टेबल में पांचवे नंबर पर आ गई है. हालांकि छठे नंबर पर मौजूद राजस्थान की टीम ने अभी बंगलुरू के मुकाबले एक मैच कम खेला है. अब आईपीएल के इस सीजन के आधा बीत जाने के बाद सारी लड़ाई टॉप-4 टीमों में जगह बनाने की है. जिससे प्लेऑफ में खेलने का मौका मिले. चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों ने प्वाइंट टेबल की पहली तीन पायदान पर जिस मजबूती के साथ सिक्का जमाया हुआ है उससे लगता नहीं कि इन तीनों में से कोई भी टीम टॉप-4 में से बाहर होगी.

ऐसे में टॉप-4 की आखिरी टीम के लिए कड़ा मुकाबला है. बैंगलोर के अलावा दावेदारी कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम भी है. टॉप 4 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का पहुंचना लगभग असंभव है. दोनों ही टीमें 8-8 मैच खेल चुकी हैं. इसमें उन्हें सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. जाहिर है प्वाइंट टेबल के इस गणित में विराट कोहली की टीम बड़े मौके पर मुंबई के खिलाफ मैच जीती है. यहां से अभी उसे 6 मैच और खेलने है, टॉप 4 में पहुंचने के लिए लगभग 5 मैच जीतने होंगे.

गेंदबाजों का चमकना है जरूरी

मुंबई के खिलाफ विराट कोहली की टीम की जीत में गेंदबाजों का रोल अहम रहा. मुंबई के बैटिंग लाइन अप को देखते हुए 168 रनों का लक्ष्य कोई बहुत बड़ा लक्ष्य नहीं था लेकिन विराट कोहली के गेंदबाजों ने इसे मुश्किल बना दिया. वाशिंगटन सुंदर के 15 रनों के एक महंगे ओवर को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. टिम साउदी और यजुवेंद्र चहल ने मुंबई के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया.

चहल को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन वो बहुत किफायती रहे. चहल ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन दिए. उनके अलावा टिम साउदी ने 4 ओवर में 25, उमेश यादव ने 29 और मोहम्मद सिराज ने 28 रन दिए. इन तीनों ही गेंदबाजों ने 2-2 विकेट चटकाए. टिम साउदी को प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया. एक समय था जब क्रुनाल पांड्या और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे. दोनों भाई समझ बूझ से खेल रहे थे लेकिन जैसे जैसे रनरेट बढ़ता गया वैसे वैसे उन पर दबाव बढ़ता गया. इन दोनों ही बल्लेबाजों को टिम साउदी ने खूब परेशान किया. विकेट के दूसरे छोर से साउदी को मोहम्मद सिराज का अच्छा साथ मिला.

विराट गेंदबाजों के कप्तान रहे हैं

विराट कोहली को वैसे भी गेंदबाजों का कप्तान माना जाता है. कहने का आशय ये है कि उनके आने के बाद भारतीय गेंदबाजी में जबरदस्त सुधार आया है. टेस्ट क्रिकेट से लेकर वनडे में भारतीय गेंदबाजों की लाइन लेंथ की तारीफ सभी ने की है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय गेंदबाजों ने तीनों टेस्ट मैच में मेजबान टीम के 20-20 विकेट लिए. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान में पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को लेकर भी उतरी है. जो पहले देखने को नहीं मिलता था. इसीलिए ये कहा जाता है कि विराट कोहली अपने गेंदबाजों का बहुत ध्यान रखते हैं.

आईपीएल में विराट के गेंदबाज अपने रंग में नहीं थे. यही वजह है कि विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की शानदार पारियों के बाद भी बंगलुरू की टीम को इस सीजन में कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. डीविलियर्स भी टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हैं. लेकिन फीकी गेंदबाजी से टीम का प्रदर्शन पटरी पर नहीं आ पा रहा था. मंगलवार को गेंदबाजों ने दम दिखाया है. बंगलुरू का अगला मैच चेन्नई से है. उस मैच में भी अगर पूरी टीम एक साथ ‘क्लिक’ हुई और मैदान मारा तो फिर बंगलुरू की टीम के फैंस का विश्वास वापस जग जाएगा.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें  | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर  | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget