एक्सप्लोरर

BLOG: क्या राजस्थान की टीम इस वक्त IPL की सबसे खतरनाक टीम हो गई है?

आईपीएल में ऐसा लगभग हर बार होता है. आखिरी के तीन-चार लीग मैच टीमों की किस्मत को बनाते बिगाड़ते हैं. लगभग सभी सीजन का ट्रेंड है कि पहली दो टीमें तो आईपीएल के आधे सीजन तक पहुंचते पहुंचते साफ दिखाई देने लगती हैं. जैसा कि इस बार भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने किया है.

आईपीएल में ऐसा लगभग हर बार होता है. आखिरी के तीन-चार लीग मैच टीमों की किस्मत को बनाते बिगाड़ते हैं. लगभग सभी सीजन का ट्रेंड है कि पहली दो टीमें तो आईपीएल के आधे सीजन तक पहुंचते पहुंचते साफ दिखाई देने लगती हैं. जैसा कि इस बार भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने किया है. इन दोनों टीमों ने प्वाइंट टेबल में पहली और दूसरी पायदान पर काफी समय से कब्जा किया हुआ है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 में से 9 और चेन्नई सुपरकिंग्स ने 12 में से 8 मैच जीते हैं. किंग्स इलेवन पंजाब फिलहाल 11 में से 6 मैच जीतकर अच्छी स्थिति में है. अगर उसने दो मैच और जीत लिए तो प्लेऑफ का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा. हमेशा की तरह लड़ाई प्लेऑफ की चौथी टीम को लेकर है. एक समय ऐसा था जब चौथी पायदान के लिए कोलकाता नाइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस तीनों ही टीमें दावेदार थीं. फिलहाल मुंबई की टीम पिछला मैच हारकर इस लड़ाई से बाहर है. अब असली दावेदारी कोलकाता और राजस्थान की टीम में है. राजस्थान की टीम ने पिछले तीन मैच लगातार जीते हैं. तीन मैचों में से दो मैच उसने उन टीमों के खिलाफ जीते हैं जो प्वाइंट टेबल में उससे बेहतर टीमें हैं. मौजूदा ट्रेंड और टीमों के प्रदर्शन को देखकर ये लग रहा है कि फिलहाल राजस्थान रॉयल्स लीग की सबसे खतरनाक टीम हो गई है. उसने सही समय पर ‘पीक’ हासिल किया है. कोलकाता ने अगर मुंबई के खिलाफ अपना मैच जीत लिया होता तो स्थिति अलग होती लेकिन कोलकाता, मुंबई से 102 रनों के बड़े अंतर से हार गई थी. राजस्थान ने लगातार जीते तीन मैच रविवार को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई की टीम से था. मुंबई की टीम भी पिछले हफ्ते पटरी पर लौटी थी. उसने भी तीन मैच लगातार जीते थे. लेकिन राजस्थान ने उसकी छुटटी कर दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 168 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए बटलर ने 53 गेंद पर 94 रनों की शानदार पारी खेली. BLOG: क्या राजस्थान की टीम इस वक्त IPL की सबसे खतरनाक टीम हो गई है? इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से हराया था. उस मैच में राजस्थान के सामने 177 रनों का लक्ष्य था, जो उसने मैच में एक गेंद बाकि रहते हासिल किया था. उस मैच में भी जीत के हीरो बटलर ही थे. उन्होंने 60 गेंद पर 95 रनों की शानदार पारी खेली थी. इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हराया था. राजस्थान ने पंजाब को 159 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन पंजाब की टीम 143 रन ही बना पाई. इन तीनों ही मैचों को राजस्थान ने ‘कनविंसिंग’ से जीता है. क्या राजस्थान प्लेऑफ में जगह बना सकता है? राजस्थान के पास अभी दो मैच और है. 15 तारीख को उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलना है. इसके बाद 19 तारीख को उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है. इसमें राजस्थान और कोलकाता का मैच ही सबसे अहम मैच है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्लेऑफ के लिए चौथी टीम बनने की लड़ाई दरअसल इन्हीं दोनों टीमों के बीच है. दोनों ही टीमों ने 6-6 मैच जीते हैं. चूंकि कोलकाता का रनरेट बेहतर है इसलिए वो अभी प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर की टीम है. राजस्थान अगर जीत का चौका लगाती है तो उसका रास्ता आसान हो जाएगा. राजस्थान की अगली लड़ाई बैंगलोर से है. बैंगलोर की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में बहुत खराब रहा है. वो फिलहाल प्वाइंट टेबल में सातवें नंबर पर है. बावजूद इसके ये सच है कि बैंगलोर की टीम राजस्थान रॉयल्स का काम खराब कर सकती है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स को दोनों ही मैचों की हर एक गेंद पर सतर्क रहना होगा. राजस्थान की टीम आईपीएल के पहले सीजन से लो-प्रोफाइल टीम रही है. इस बार राजस्थान की टीम ने ‘बैन’ के बाद वापसी की है इसलिए भी वो बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है. आपको याद दिला दें कि आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने ही जीता था.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई  मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget