एक्सप्लोरर

BLOG: बड़े मैचों को दबंग अंदाज में जीतना जानते हैं धोनी

ये कह नहीं सकते कि धोनी ऑस्ट्रेलिया की टीम के कितने बड़े फैन थे या हैं. लेकिन ये सच है कि जब धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था तब विश्व क्रिकेट पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा हुआ करता था. उन्होंने निश्चित तौर पर 2003 विश्व कप का फाइनल देखा होगा. तब वो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे.

ये कह नहीं सकते कि धोनी ऑस्ट्रेलिया की टीम के कितने बड़े फैन थे या हैं. लेकिन ये सच है कि जब धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था तब विश्व क्रिकेट पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा हुआ करता था. उन्होंने निश्चित तौर पर 2003 विश्व कप का फाइनल देखा होगा. तब वो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. अगले ही साल यानी 2004 में उन्हें टीम इंडिया कैप मिली थी. 23 दिसंबर 2004 को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद अगले विश्व कप में तो वो टीम इंडिया का हिस्सा ही थे. उन्होंने वेस्टइंडीज में पहले ही राउंड में भारत का बाहर होना भी देखा. फिर कंगारूओं को फाइनल जीतते भी देखा. आशय इतना कहने भर का है कि उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू होने के बाद भी उन्होंने इस बात को देखा कि कंगारूओं की क्रिकेट के खेल में क्या दंबगई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम उन दिनों ना सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम थी बल्कि उन्हें बड़े मैचों को बड़े अंतर से जीतना आता था. बड़े बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें कमजोर नहीं कही जाएंगी. लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन का ग्राफ और उठ जाता था जिससे विरोधी टीम बहुत कमजोर दिखने लगती थी. आप 2003 का विश्व कप याद कर लीजिए. दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराया था. आप 2007 का विश्व कप फाइनल याद कर लीजिए. फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 83 रनों के बड़े अंतर से हराया था. अब आप रविवार को आईपीएल के फाइनल की स्कोरशीट देख लें. चेन्नई ने इस लीग की जबरदस्त टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट के बड़े अंतर से धोया. यही दबंगई धोनी की कला है. BLOG: बड़े मैचों को दबंग अंदाज में जीतना जानते हैं धोनी मुकाबले में कहीं नहीं थी हैदराबाद की टीम हैदराबाद की टीम फाइनल में कहीं थी ही नहीं. या अगर थी भी तो सिर्फ तब तक जब तक चेन्नई के बल्लेबाज 179 रनों का पीछा करने के लिए मैदान में नहीं उतरे थे. एक बार चेन्नई मैदान में लक्ष्य का पीछा करने उतर गई तो फिर मैच कभी भी हैदराबाद के पक्ष में गया ही नहीं. फाफ ड्यूप्लेसी के आउट होने के बाद जिस तरह से वॉटसन और रैना ने बल्लेबाजी की उससे साफ था कि मैच को किस कदर मजबूती से पकड़ने को चेन्नई तैयार थी. रैना जब आउट हुए तो स्कोरबोर्ड पर 133 रन जुड़ चुके थे. यानी जीत के लिए 39 गेंद पर 46 रन चाहिए थे. इसके बाद हैदराबाद की कोशिशें बेकार थीं. शेन वॉटसन अकेले ही सब पर भारी थे. पूरे सीजन में जिन गेंदबाजों ने कमाल दिखाया था उन्होंने एक आखिरी जी तोड़ कोशिश की लेकिन उन कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकला. मैच में जब 9 गेंदें फेंकी जाने बाकी थीं तभी स्कोरबोर्ड पर चमक चुका था- चेन्नई सुपरकिंग्स चैंपियन. जिसके स्टार थे शेन वॉटसन. जिन्होंने 57 गेंद पर 117 रन बनाए. ये इस सीजन का उनका दूसरा शतक था. हैदराबाद को हर बार धोया ये बात भी दिलचस्प है कि इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद चार बार चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने आई. चारों बार उसे हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई ने दोनों लीग मैच में हैदराबाद को हराया. फिर पहले क्वालीफायर में हैदराबाद को हराया. फिर फाइनल में भी हराया. फाइनल से पहले खेले गए मैच में तो फिर भी हैदराबाद की टीम चेन्नई के आस पास पहुंची थी लेकिन फाइनल में धोनी की टीम का स्तर और उपर उठ गया. हार के इस अंतर को आप देखिए तो आप समझ जाएंगे कि कैसे धोनी की टीम ने कैसे फाइनल में बिल्कुल ही अलग स्तर का खेल खेला. BLOG: बड़े मैचों को दबंग अंदाज में जीतना जानते हैं धोनी 22 अप्रैल को खेले गए लीग मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को 4 रन से हराया था. 13 मई को खेले गए लीग मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था. पहले क्वालीफायर में चेन्नई को 2 विकेट से हराया था. यानी एक लीग मैच और फिर पहले क्वालीफायर में चेन्नई और हैदराबाद का मुकाबला दिलचस्प था. हैदराबाद की टीम उन्हीं दो मुकाबलों के आधार पर चेन्नई का आंकलन करती रही जबकि चेन्नई ने फाइनल के लिए कुछ ज्यादा ही आक्रामक तैयारी कर ली थी. जिसके चलते उन्हें बड़े मैच में एक दबंग जीत हासिल हुई.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget