एक्सप्लोरर

BLOG: जीत अपनी जगह, कमियां अपनी जगह और खतरे की घंटी अपनी जगह

110 रन का लक्ष्य हासिल करने में टीम इंडिया के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. तीन बल्लेबाज दहाई के आकड़े तक को नहीं छू पाए. दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाल लिया वरना इसके बाद तो विशुद्ध गेंदबाजों को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ता.

110 रन का लक्ष्य हासिल करने में टीम इंडिया के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. तीन बल्लेबाज दहाई के आकड़े तक को नहीं छू पाए. दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाल लिया वरना इसके बाद तो विशुद्ध गेंदबाजों को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ता. वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में पहले टी-20 में टीम इंडिया की कुछ ऐसी ही हालत थी. खैर, अंत भला तो सब भला. टीम इंडिया मैच खत्म होने से 13 गेंद पहले 5 विकेट से जीत गई. गेंदबाजों की मेहनत का मान रह गया. इस जीत ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजाई. वेस्टइंडीज की इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. ऑस्ट्रेलिया का सपोर्ट स्टाफ इस सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन को हर हाल में देख रहा होगा. खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करना भी उनका काम है. रविवार को खेले गए टी-20 मैच को देखने के बाद उन्हें समझ आ गया होगा कि अभी भी टीम इंडिया के खिलाफ अगर कोई गेंदबाज रफ्तार के साथ शॉर्ट पिच गेंदबाजी करे तो हमारे बल्लेबाज असहज हो जाते हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से ओशेन थॉमस करीब डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे और टीम इंडिया के बल्लेबाज उसके सामने घबराए हुए थे. ओशेन थॉमस के साथ साथ ब्रेथवेट ने भी शानदार गेंदबाजी की. भारत में ये हाल है तो ऑस्ट्रेलिया में क्या होगा? ब्रेथवेट ने शॉर्ट पिच गेंदबाजी से पहले केएल राहुल को पवेलियन भेजा. राहुल ने पुल खेलने की कोशिश की थी लेकिन वो डीप स्कवायर लेग पर लपक लिए गए. रोहित शर्मा भी गलत शॉट खेलकर आउट हुए. शिखर धवन भी रफ्तार से मात खा गए. कुल मिलाकर तेज गेंदबाजों का सामना करने में टीम इंडिया में पूरी तरह तैयार नहीं दिखी. ऑस्ट्रेलिया में पिचें अपेक्षाकृत तेज होंगी. ऑस्ट्रेलिया के पास तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क, पैट कमिन्स, बिनी स्टैनलेक जैसे तेज़ गेंदबाज हैं. वो टीम इंडिया को आसानी से जीने नहीं देंगे. दिक्कत ये भी है कि शिखर धवन और केएल राहुल का बल्ला अपनी लय पकड़ने में कामयाब ही नहीं हो रहा है. दोनों ही बल्लेबाज ‘नैचुरल’ स्ट्रोकप्लेयर हैं. लेकिन दोनों का ही बल्ला लंबे समय से खामोश है. दोनों ही बल्लेबाजों को उनकी पुरानी साख की वजह से टीम में मौका मिल रहा है. शिखर धवन को हाल ही में टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया खत्म हुई वनडे सीरीज में भी उनकी हालत पतली थी. कुछ ऐसा ही हाल केएल राहुल का है. जो इन दिनों रनों के लिए तरस रहे हैं. कीपिंग को लेकर भी हुई किचकिच कोलकाता में टी-20 मैच में कीपिंग को लेकर भी किचकिच हुई. टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत के प्लेइंग 11 में होने के बाद भी दिनेश कार्तिक से विकेटकीपिंग कराई. ऋषभ पंत ने हाल ही में वनडे करियर की शुरूआत भी की थी. तब वो टीम में बतौर बल्लेबाज खेले थे क्योंकि विकेट के पीछे का जिम्मा धोनी संभाल रहे थे. अब टी-20 में भी उन्हें विकेट के पीछे खड़े होने का मौका नहीं मिला. पूर्व भारतीय कप्तान अजहरूद्दीन ने इससे नाराजगी भी जताई. ऋषभ पंत को विकेट के पीछे ना खड़े करने पर कई सवाल खड़े होते हैं. सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत अभी तक टीम मैनेजमेंट का दिल और भरोसा नहीं जीत पाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने विकेट के पीछे का ‘डिपार्टमेंट’ संभाला था. इसके बाद से उन्हें ये जिम्मेदारी कम ही मिली है. 2019 विश्व कप सर पर है. टी-20 मैचों के बहाने विश्व कप की तैयारियों का जायजा भी लिया जा सकता है. आज की तारीख में ये जायजा लिया जाए तो ये सवाल उठना लाजमी है कि अगर ऋषभ पंत को सिर्फ बल्लेबाजी के लिए टीम में रखा जाएगा तो क्या ये न्योयचित फैसला होगा. कुल मिलाकर रविवार के टी-20 मैच ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को अच्छा खासा होमवर्क दे दिया है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
Embed widget