एक्सप्लोरर

एससीओ में भारत-पाकिस्तान, क्या मुंह लेकर आएंगे इमरान

एससीओ में भारत पाकिस्तान एक बार आमने सामने होंगे। नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पहली बार इमरान खान होंगे।

दिल्ली से करीब ढाई हजार किलोमीटर दूर किर्गीस्तान में कुछ ही देर में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक होगी, जिसमें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान एक मंच पर होंगे। जहां नरेंद्र मोदी से आमना-सामना करने वाले इमरान खान के लिए सबसे बड़ी मुश्किल होगी कि फिर एक बार अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के सामने शर्मिंदगी से कैसे बचा जाए। क्योंकि भारत से शांति बहाली की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा देने का पाकिस्तानी कुचक्र पिछले लंबे वक्त से बेकार पड़ा है और दहशतगर्दी के मुद्दे पर पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका पाकिस्तान अब अपने वजूद की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो चुका है। हालांकि पाकिस्तान अब भी कश्मीर में अपना छद्म युद्ध जारी रखे हुए है जिसकी मिसाल है बुधवार को अनंतनाग में हुआ आतंकी हमला लेकिन अब भी पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में शांति बहाली के दिखावे की कोशिशें जारी हैं। लेकिन मोदी सरकार की तरफ से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में किसी भी तरह के यू-टर्न की उम्मीदें धुंधली हैं। बिश्केक की यात्रा के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल ना करके मोदी ने अपने इरादे साफ कर दिये हैं।

ऐसे में सवाल यही है कि क्या आतंक पर भारत की कूटनीतिक कामयाबी से पाकिस्तान डर गया है ? क्या मोदी के 'मिशन कश्मीर' से कश्मीर घाटी की सियासी तस्वीर बदलेगी ? क्या साजिशन अमरनाथ यात्रा से पहले बढ़ने लगे हैं आतंकी हमले ?

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद पहली बार पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सामना होगा। किर्गीस्तान की राजधानी बिश्केक में बैठक को शंघाई सहयोग संगठन की हो रही है लेकिन मुश्किलें पाकिस्तान की बढ़ी हुई हैं, जिसे डर है कि प्रधानमंत्री मोदी बिश्केक में भी आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को ना घेर लें। मोदी की तरफ से पाकिस्तानी स्पेस के इस्तेमाल की पेशकश ठुकराने के बाद माना जा रहा है, कि किर्गीस्तान की बैठक में दहशतगर्दी एक बार फिर इमरान खान के लिये शर्मिंदगी का सबब बनने जा रही है, क्योंकि पीएम मोदी को एयरस्पेस देने के इमरान के 'पीस जेश्चर' के बीच ही कश्मीर में सीमा पार से आतंकी हमले जारी हैं।

दहशत की खामोशी में गिरफ्त कश्मीर में सियासी उथल-पुथल के बीच एक बार फिर हलचल बढ़ी हुई है क्योंकि अमित शाह के गृह मंत्रालय की कमान संभालते ही साफ हो गया है कि पिछली सरकार में कश्मीर में शांति बहाली कई कोशिशें बेकार होने के बाद अब मोदी सरकार नए सिरे से कश्मीर में ठोस कदम उठाने की तैयारी में हैं। लेकिन वो रास्ता बातचीत से खुलेगा या राजनीतिक से इस पर सबकी नजरें इसी बात पर बनी हुई हैं

लेकिन कश्मीर का मसला अबतक वो अनसुलझी गुत्थी साबित हुई है। जिसमें सरकार को एक कदम आगे जाने के बाद दो कदम पीछे खींचने पड़े हैं क्योंकि शांति बहाली और बातचीत की कोशिशों के बीच आतंकी हमले लगातार जारी हैं और अमरनाथ यात्रा के भी दहशतगर्दी की जद में आने की आशंका बढ़ गई है, क्योंकि यही एक मौका होता है जब देशभर के लोग जम्मू पार करके कश्मीर घाटी का रुख करते हैं लेकिन पाकिस्तान परस्त आतंकी अमरनाथ यात्रा को लगातार निशाना बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

आतंकवाद के साथ शांति बहाली का पाकिस्तान प्रोपगेंडा अब विश्व के सामने बेनकाब हो चुका है। अनंतनाग जैसे हमले आतंकवाद पर अलग-थलग पड़ चुके पाकिस्तान और आतंक के आकाओं की हताशा से ज्याद कुछ नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान और आतंकी भी समझ रहे हैं कि कश्मीर में सेना का लगातार चल रहे 'ऑपरेशन ऑलआउट' ने घाटी से आतंकी जड़े उखाड़ दी हैं। कश्मीर में छिटपुट हमलों के जरिए आतंकी संगठन बस खुद की मौजूदगी का एहसास कराना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक मुहिम के चलते पाकिस्तान का वजूद खतरे में है।

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget