एक्सप्लोरर

BLOG: काश! उस रोज गौतम से वो तीन रन और बन गए होते

काश, आईसीसी विश्वकप 2011 के फाइनल में गौतम गंभीर ने अपना शतक पूरा कर लिया होता.

ये बात 2011 विश्व कप के फाइनल की है. भारत ने 28 साल बाद विश्व कप का खिताब जीता था. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 275 रन बनाने थे. मैच के पहले ही ओवर में वीरेंद्र सहवाग आउट हो गए. सातवें ओवर में सचिन तेंडुलकर भी आउट हो गए थे. स्कोरबोर्ड पर रन थे सिर्फ 31. ऐसी मुश्किल परिस्थिति से टीम को निकालकर गंभीर उस दरवाजे तक ले गए जहां से जीत दिखने लगी. 41.2 ओवर में गंभीर 97 रन बनाकर आउट हुए. यानी तब जीत के लिए करीब 50 रन बनाने रह गए थे. गौतम गंभीर को थिसारा परेरा ने आउट किया था. गंभीर जब पवेलियन लौट रहे थे तो उनके चेहरे पर झुंझलाहट थी. वो जानते थे कि वो कितना बड़ा शतक चूके हैं. वो तीन रन उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत बड़ी जगह दिला सकते थे. बाद में उनके अधूरे काम को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरा किया. उन्होंने 91 रन बनाए. जीत के बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. कुछ महीने बाद ही लोग भूल गए कि फाइनल में गौतम गंभीर की पारी में कितना संघर्ष था. उन्होंने किस मुश्किल परिस्थिति में रन बनाए थे. भारतीय क्रिकेट फैंस के मानस में अगर कोई दृश्य ताजा रहा तो धोनी का छक्का और रवि शास्त्री की कॉमेंट्री. बड़े मौके पर बड़ा प्रदर्शन करके भी नहीं बढ़ा रूतबा ऐसे ही 2007 में जब टीम इंडिया टी-20 चैंपियन बनी थी तब भी गौतम गंभीर के योगदान को नजरअंदाज किया गया था. पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में गौतम गंभीर ने 54 गेंद पर 75 रनों की शानदार पारी खेली थी. टीम के कुल स्कोर 157 रनों में करीब आधे रन उन्हीं के थे. बावजूद इसके मैन ऑफ द मैच का खिताब इरफान पठान को मिला था. जिन्होंने उस मैच में 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे. निश्चित तौर पर उनका योगदान भी बड़ा था लेकिन गंभीर के 75 रन शायद कुछ ज्यादा कीमती थे. अगर मैच में ‘इम्पैक्ट’ डालने के लिहाज से देखा जाए तो गौतम गंभीर का योगदान किसी कोने से कम नहीं था. भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को उनके रिकॉर्ड्स बताते हैं. गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैच में 4154 रन बनाए. इसमें 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं. गंभीर और सहवाग की सलामी जोड़ी ने वो समय भी देखा जब उन्हें बड़े बड़े दिग्गज क्रिकेटर्स ने सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ी का तमगा दिया. 147 वनडे मैचों में 5238 रन भी गौतम गंभीर की झोली में हैं. वनडे में उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक बनाए. 37 टी-20 मैचों में भी उनके नाम करीब हजार रन हैं. इन बेहतरीन रिकॉर्ड्स के बाद भी कई बार ऐसा लगता है कि भारतीय क्रिकेट में गौतम गंभीर के साथ न्याय नहीं हुआ. BLOG: काश! उस रोज गौतम से वो तीन रन और बन गए होते आईपीएल में भी कोलकाता को बनाया चैंपियन आईपीएल में जो टीमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं उसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स एक है. अव्वल तो कोलकाता के मालिको में किंग शाहरूख खान भी थे. लिहाजा टीम पर सभी की नजरें रहती थीं. दूसरे शुरूआती सालों में सौरव गांगुली की कप्तानी को लेकर भी बड़े दिलचस्प वाकए हुए. एक ही टीम में कई कप्तान भी बने. बावजूद इसके कोलकाता की टीम को शुरूआती सीजन में मायूसी ही हाथ लग रही थी. ऐसे में 2012 में जब पहली बार कोलकाता की टीम चैंपियन बनी तो उसके कप्तान गौतम गंभीर थे. तमाम बड़े नामी खिलाड़ियों के दावे को नजरअंदाज कर गौतम को कप्तानी सौंपने की रणनीति काम कर गई थी. उस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में गौतम गंभीर दूसरे पायदान पर थे. उन्होंने 17 मैचों में 590 रन बनाए थे. इसके बाद 2014 में भी गौतम की कप्तानी में कोलकाता ने खिताब जीता. इस बार उन्होंने फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया. गंभीर ने इस सीजन में करीब साढ़े तीन सौ रन बनाए थे. आज गंभीर के संन्यास के ऐलान के बाद जीत की वो तमाम तस्वीरें ताजा हो रही हैं जिनके बैकग्राउंड में वो थे. अफसोस, घरेलू दिल्ली की आईपीएल टीम से लेकर टीम इंडिया तक कभी उनकी उपयोगिता का पूरा आंकलन नहीं हुआ.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget