एक्सप्लोरर

BLOG: कौन था वो खिलाड़ी जिसके हाथ को ‘रेजर’ से पहुंचाई गई थी चोट?

बतौर खेल पत्रकार मैंने पाकिस्तान के चार दौरे किए. इन दौरों की तमाम यादें ताजा हैं. भारत पाकिस्तान की टीमें जब कभी आमने सामने होती हैं वो किस्से याद आते हैं. आज आपको सुनाता हूं पाकिस्तान के महान क्रिकेटर हनीफ मोहम्मद का किस्सा. जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. जब हम हनीफ मोहम्मद के घर पहुंचे तो उनका दरवाजा बंद था. घंटी बजाई तो थोड़ी देर में हनीफ साहेब खुद निकले.

हमने अपना परिचय दिया, बिना बताए आने के लिए माफी मांगी और इंटरव्यू करने की गुजारिश की. उन्होंने हमें अंदर आने को कहा, ड्राइंग रूम में बिठाया और थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर के अंदर चले गए. थोड़ी ही देर में हनीफ साहेब वापस लौटे, इस बार उन्होंने कुर्ता पायजमा पहन रखा था, मुंह में पान था और चेहरे पर चमक. मुझे समझ आ गया कि हमने उन्हें सोते से जगा दिया था.

हनीफ साहेब से मिलने का सीधा मतलब था कि पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास को खंगालना. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पाकिस्तान की टीम ने जो पहले 100 टेस्ट मैच खेले, उसमें से कोई भी टेस्ट मैच ऐसा नहीं था जिसमें हनीफ मोहम्मद के परिवार के किसी ना किसी खिलाड़ी की नुमाइंदगी ना रही हो. दरअसल हनीफ मोहम्मद पांच भाई थे. जिनमें से 4 ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला, पांचवे भाई फर्स्ट क्लास क्रिकेटर थे, उन्हें एक टेस्ट मैच में बारहवें खिलाड़ी के तौर पर भी रखा गया था.

वजीर मोहम्मद, हनीफ मोहम्मद, मुश्ताक मोहम्मद, सादिक मोहम्मद और थोड़े बदकिस्मत रहे रईस मोहम्मद. हनीफ साहेब का जन्म 1934 को जूनागढ़ में हुआ था. मेरे दिमाग में ये सवाल घूम रहा था कि 1943-44 के आस पास जब उन्होंने खेलना शुरू किया होगा, तब क्या ऐसा माहौल था कि एक ही घर से 4-4 टेस्ट क्रिकेटर पैदा हों. बातचीत में मैंने ये बात पूछ ही ली, हनीफ साहेब मुस्कराए.

कहने लगे- भई, ये हमारी अम्मी की देन हैं. अम्मी ने खुद भी जूनागढ़ क्लब में कई ट्रॉफियां जीती थीं, वो बैडमिंटन और कैरम की जबरदस्त खिलाड़ी थीं. अब सारी बात समझ आ गई कि ये खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब जैसी कहावत वाला घर नहीं था. हनीफ साहेब खुद ही बताने लगे ‘एक रोज मां ट्रॉफी जीत कर लौटीं और बोलीं कि ये देखो मैंने ये ट्रॉफी जीती, अब तुम लोग भी जाओ और क्रिकेट के खेल में नाम करो.’

मां की यादों में खोते चले गए हनीफ साहेब. बोले आपको एक दिलचस्प किस्सा सुनाता हूं. मैंने सोचा कि ये सारी बातें अगर कैमरे पर हों तो बाद में उनका वक्त जाया नहीं होगा. मैंने हनीफ साहेब को बाहर चलने को कहा. वो बाहर आकर लॉन में लगे झूले पर बैठ गए. इंटरव्यू शुरू हो गया. हनीफ साहब 1947 के बंटवारे के बारे में कहने लगे, मुझे कुछ ज्यादा तो याद नहीं लेकिन इतना याद है कि जब मेरे मोहल्ले में फौज आती थी, तो हमें अम्मी अब्बा ये कहते थे कि घर के बाहर दिखना तक नहीं है. यहां तक कि खिड़कियां खोलने पर भी मनाही थी.

फिर जब जूनागढ़ के नवाब भी पाकिस्तान चले गए तो तमाम मुस्लिम परिवारों की तरह हमारे अम्मी-अब्बा भी रातों रात जूनागढ़ से निकल गए जिससे हमें कोई देख ना सके. पानी के रास्ते हमारा पूरा परिवार कराची पहुंचा. सर पर छत नहीं थी. हमने तमाम कवायदों के बाद एक हिंदू मंदिर में पनाह ली और कई साल तक वहीं रहे.

पान का अगला जोड़ा मुंह में डालते हुए हनीफ साहेब ने क्रिकेट की यादों को बताना शुरू किया. 1960 की बात है. ब्रेबॉर्न स्टेडियम में (मुंबई) में मैच था. हमारे भारत दौरे का पहला टेस्ट. मैच से पहले मैं कार से कहीं जा रहा था. तमाम फैंस हमसे मिलने के लिए आए थे. मैंने कार के अंदर बैठे बैठे ही कुछ से हाथ मिलाया. जब हाथ अंदर किया तो गला सूख गया. मेरा हाथ किसी ने रेजर से काट दिया था. मुझे लगा शायद ये किसी से अनजाने में हो गया होगा, पर इतना साफ था कि हाथ में जो कटने का निशान था वो रेजर का ही था.

जबरदस्त खून बह रहा था. तुरंत इंजेक्शन लगाया गया जिससे शरीर में जहर ना फैले. इसके बाद टेस्ट मैच से पहले पैर की उंगलियों में भी चोट लग गई. डॉक्टर ने मैच से पहले मुझे अनफिट घोषित किया, लेकिन कप्तान फजल महमूद चाहते थे कि मैं टेस्ट मैच जरूर खेलूं. टेस्ट मैच देखने के लिए मेरी अम्मी भी आ रही थी. मैं भयानक दर्द के बावजूद टेस्ट मैच खेल गया. उस मैच में मैंने 160 रन बनाए थे. टेस्ट मैच ड्रॉ रहा लेकिन अब भी वो मेरी बेहतरीन पारियों में से एक है. इसके बाद हनीफ साहेब के किस्से चलते रहे. हम भी खुद को खुशकिस्मत मानकर किस्से सुनते रहे.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
क्या Ethernet Cable और LAN Cable में होता है फर्क? 90% लोग आज भी हैं कन्फ्यूज
क्या Ethernet Cable और LAN Cable में होता है फर्क? 90% लोग आज भी हैं कन्फ्यूज
Embed widget