एक्सप्लोरर

BLOG: संन्यास के लिए आखिर धोनी किस बात का इंतजार कर रहे हैं

धोनी बहुत समझदार क्रिकेटर हैं. छोटे शहर से आते हैं. देश को गर्व के तमाम लम्हें उन्होंने दिए हैं. उनके दिमाग में इस वक्त कुछ बातें जरूर होगीं.

धोनी बहुत समझदार क्रिकेटर हैं. छोटे शहर से आते हैं. देश को गर्व के तमाम लम्हें उन्होंने दिए हैं. उनके दिमाग में इस वक्त कुछ बातें जरूर होगीं. वैसे भी इस देश में क्रिकेट खिलाड़ियों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. मसलन- ये वही देश है जहां सचिन तेंडुलकर के पुतले भी लोगों ने जलाए हैं. ये वही देश है जहां भारत की हार को देखकर लोगों ने स्टेडियम में आग लगाई है. इन बातों की या इस तरह की प्रतिक्रियाओं की वकालत कोई नहीं करता है. करनी चाहिए भी नहीं. लेकिन फैंस की प्रतिक्रियाओं को समझना भी जरूरी है. भूलना नहीं चाहिए कि क्रिकेट फैंस ने ही सचिन तेंडुलकर को भगवान की पदवी भी दी थी. उनके नाम की चालीसा बनाई गई. इसी देश में एक विज्ञापन बनता है- ये भारत का क्रिकेट है बीडू, जीते तो ताली बीडू- हारे तो गाली बीडू. ये सारी बातें याद करने के बाद एक स्वाभाविक सवाल उठता है कि महेंद्र सिंह धोनी आखिर अपने संन्यास को लेकर किस बात का इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया को 3 अगस्त से वेस्टइंडीज में करीब एक महीने तक चलने वाली सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में 3 वनडे, 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन रविवार को मुंबई में किया जाएगा. विश्व कप की हार के बाद पहली बार चयनकर्ता इसी बैठक के लिए इकट्ठा होंगे. धोनी ने अब और बढ़ा दिया सस्पेंस धोनी ने क्रिकेट फैंस का सस्पेंस और बढ़ा दिया है. उन्होंने दो महीने पैरा मिलिट्री की ट्रेनिंग में जाने का फैसला किया है. अब सवाल ये है कि धोनी दो महीने बाद जब वापस आएंगे तो उन्हें किस आधार पर टीम में चुना जाएगा. वेस्टइंड़ीज से लौटने के तुरंत बाद ही भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है. उस सीरीज में पहले 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे. फिर 3 टेस्ट मैच होंगे और आखिरी में 3 वनडे मैच खेले जाने हैं. वनडे मैच अक्टूबर के तीसरे हफ्ते के आस पास खेले जाएंगे. तब तक धोनी के दो महीने की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी होगी. लेकिन अगर वो उस वनडे सीरीज में खेलना चाहेंगे तो उनकी वापसी का आधार क्या होगा. ये भी मुमकिन नहीं है कि धोनी किसी तरह के घरेलू टूर्नामेंट से अपनी फॉर्म और फिटनेस को साबित करेंगे. इसके अलावा ऋषभ पंत का क्या होगा? इस तरह के तमाम सवाल हैं जो इस दो महीने के ब्रेक में छुपे हुए हैं. कुल मिलाकर क्रिकेट के मैदान में अपने भविष्य को लेकर धोनी ने सस्पेंस कम करने की बजाए बढ़ा दिया है. क्या धोनी अपनी ही छवि तोड़ेंगे टेस्ट क्रिकेट से धोनी का संन्यास याद कीजिए. 2014 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और अचानक एक दिन धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया. इसके बाद वनडे टीम की कप्तानी छोडने की प्रक्रिया कुछ ऐसी ही थी. उन्होंने खुद ही ये प्रस्ताव रखा कि विराट कोहली को कप्तानी सौंप देनी चाहिए. वो विराट की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार थे. उनके करोड़ो चाहने वालों ने हमेशा ये बात कही कि धोनी टीम पर बोझ बनकर नहीं रह सकते. जिस दिन उन्हें लगेगा कि वो टीम में किसी यंगस्टर का रास्ता रोक रहे हैं वो मैदान को छोड़ देंगे. अफसोस, वो स्थिति अब नहीं है. आज उनके साथी खिलाड़ी खुलकर पूछ रहे हैं कि क्या धोनी को अब यंगिस्तान की फिक्र नहीं रही. क्या अब धोनी उस स्थिति में हैं जहां जब वो संन्यास का ऐलान करेंगे तो लोग उनसे पूछेंगे कि अभी तक क्यों नहीं. उम्र के लिहाज से धोनी 38 पार कर चुके हैं. इस विश्व कप में उनकी सुस्त बल्लेबाजी की आलोचना हर किसी ने कर दी. सेमीफाइनल में जब वो बैटिंग ऑर्डर में ऊपर नहीं आए तो हर किसी को लगा कि अब वो बड़ी जिम्मेदारी से बचना चाह रहे हैं. ऐसे में क्या धोनी इन सभी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं? क्या वो फैंस की उसी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं जो कहीं से जायज नहीं लेकिन उसे कोई रोक भी नहीं सकता.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster  #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget