एक्सप्लोरर

BLOG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद किन बदलावों के हैं संकेत

सबसे बड़ा संकट विजय शंकर की फॉर्म को लेकर है. विजय शंकर को नंबर चार पर फिट करने के इरादे से लंदन ले जाया गया था. उन्होंने बल्लेबाजी में बहुत निराश किया है.

भारतीय टीम के खिलाड़ी और फैंस अफगानिस्तान के मैच को कतई याद नहीं रखना चाहेंगे. अफगानिस्तान के अलावा विश्व कप में शामिल और कोई टीम होती तो भारत की हार तय थी. अफगानिस्तान ने भी नाक में दम तो कर ही दिया था. वो तो भला हो कि भारतीय गेंदबाजों ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन किया वरना भारत के अभियान पर काला टीका लग जाता. अब यहां से भारतीय खेमे में थोड़ी बेचैनी बढ़ेगी. इस बात पर चर्चा होगी कि आखिर गलती कहां हुई और उन गलतियों को सुधारा कैसे जाए. सबसे बड़ा सवाल तो प्लेइंग 11 पर होगा. इसके अलावा चर्चा इस बात पर भी होगी कि क्या भारतीय टीम को अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने की जरूरत है.

कब खुद को साबित करेंगे विजय शंकर

सबसे बड़ा संकट विजय शंकर की फॉर्म को लेकर है. विजय शंकर को नंबर चार पर फिट करने के इरादे से लंदन ले जाया गया था. उन्होंने बल्लेबाजी में बहुत निराश किया है. ऐसा नहीं कि उनके करियर पर संकट है क्योंकि अभी उन्होंने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. लेकिन ये तय है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनके ऊपर लगातार दांव लगाना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ वो 15 गेंद पर 15 रन ही बना पाए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ तो उन्होंने 41 गेंद पर 29 रन ही बनाए. लंबे शॉट्स खेलने की जिम्मेदारी के साथ प्लेइंग 11 में शामिल किए गए विजय शंकर स्ट्राइक रोटेट करने में बुरी तरह नाकाम रहे. अफगानिस्तान के खिलाफ अगर उन्होंने सिंगल-डबल भी लिए होते तो भारत का स्कोर कम से कम 250 तक तो पहुंचाया ही जा सकता था. अफगानिस्तान के खिलाफ उनसे एक ओवर भी ना फिंकवा कर विराट कोहली ने ये भी साबित कर दिया कि वो उन्हें परफेक्ट ऑलराउंडर की श्रेणी में अभी नहीं रख रहे हैं. विजय शंकर के ऊपर तमाम लोगों की निगाहें इसलिए भी हैं क्योंकि उन्हें अंबाती रायडू को नजरअंदाज कर विश्व कप टीम में शामिल किया गया था. ऐसा क्यों किया गया, इस सवाल के जवाब में चयनकर्ताओं ने कहा था कि वो थ्री-डायमेंशनल क्रिकेटर हैं. जिस पर अंबाती रायडू ने तल्ख टिप्पणी भी की थी. ऐसे में विजय शंकर को हर मैच में इम्तिहान देना होगा. वो मैच दूर नहीं जब प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत के लिए उन्हें जगह बनानी होगी.

भुवनेश्वर कुमार को करना होगा इंतजार

शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत में मोहम्मद शमी हीरो रहे. विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले वो दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं. इससे पहले ये कारनामा चेतन शर्मा ने किया था. मोहम्मद शमी विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दसवें गेंदबाज हैं. ऐसे में अब सवाल भुवनेश्वर कुमार को लेकर है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में तकलीफ की वजह से वो मैदान से बाहर हुए थे. अब अगर वो फिट भी हो जाते हैं तो उन्हें प्लेइंग 11 में वापसी के लिए इंतजार करना होगा. मोहम्मद शमी ने पहले ही मैच में अपनी उपयोगिता साबित कर दी है.

बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव संभव

ऋषभ पंत जब भी आते हैं उन्हें लोवर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कराने के पक्ष में है. जिससे वो आखिरी ओवरों में तेज गति से रन बटोर सकें. इस बदलाव की सूरत में महेंद्र सिंह धोनी या केदार जाधव में से किसी एक को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी होगी. धोनी इसलिए ज्यादा मुफीद लगते हैं क्योंकि उनके पास बड़े टूर्नामेंट्स का अनुभव तो है ही साथ ही साथ वो अपनी पारी को जमाने में थोड़ा वक्त लेते हैं. उनकी शुरूआत ज्यादातर मैचों में धीमी होती है लेकिन पारी के खत्म होते होते वो स्ट्राइक रेट बेहतर कर लते हैं. केदार जाधव भी भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. अब भारतीय टीम को अगला मैच 27 जून को वेस्टइंडीज से खेलना है. वेस्टइंडीज की टीम ने पिछले मैच में न्यूज़ीलैंड को परेशान कर दिया था. न्यूज़ीलैंड ने बड़ी मुश्किल से पांच रनों से मैच जीता. ऐसे में अगले मैच से पहले टीम इंडिया को बहुत सतर्क रहना होगा. बदलावों पर सकारात्मक बातचीत करनी होगी.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget