एक्सप्लोरर

BLOG: दिनेश कार्तिक के छक्के और रोहित शर्मा की कप्तानी का कमाल

ये विश्व कप का फाइनल नहीं था, चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी नहीं था लेकिन फाइनल, फाइनल होता है. उसका दबाव, उसकी गणित अलग होती है. ये दबाव ही था कि आखिरी 3 ओवर में 35 रन का आसान सा दिखता लक्ष्य अचानक आखिरी 2 ओवर में 34 रन में तब्दील हो गया.

ये विश्व कप का फाइनल नहीं था, चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी नहीं था लेकिन फाइनल, फाइनल होता है. उसका दबाव, उसकी गणित अलग होती है. ये दबाव ही था कि आखिरी 3 ओवर में 35 रन का आसान सा दिखता लक्ष्य अचानक आखिरी 2 ओवर में 34 रन में तब्दील हो गया. इसके बाद मैदान में ‘एंट्री’ हुई एक ऐसे खिलाड़ी कि जो टीम इंडिया का सबसे अनुभवी खिलाड़ी है. दिनेश कार्तिक का वनडे और टेस्ट करियर 2004 में शुरू हुआ था. रोहित शर्मा, शिखर धवन या सुरेश रैना से काफी पहले. ये संयोग ही है कि दिनेश कार्तिक उस मैच के भी गवाह रहे हैं जब बांग्लादेश ने 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए वर्ल्ड कप में भारत को शर्मनाक हार दी थी. जिसके बाद टीम इंडिया को टूर्नामेंट से पहले ही राउंड में बाहर होना पड़ा था. भारतीय क्रिकेट में वो भूचाल का दौर था. खैर, ये दिनेश कार्तिक का अनुभव ही था कि उन्होंने 19वें ओवर में अपने ‘इमोशन’ को ‘कंट्रोल’ किया और एक के बाद एक क्लीन शॉट खेलकर 22 रन बटोरे. अब भारतीय टीम को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए. ‘क्लाईमैक्स’ अभी इतनी जल्दी नहीं आने वाला था, वो ‘क्लाईमैक्स’ आया मैच की आखिरी गेंद पर, जब भारत को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. वो दिनेश कार्तिक ही थे जिन्होंने कवर के ऊपर से आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को करिश्माई जीत दिला दी. टीम इंडिया के पसंदीदा ‘रिजर्व प्लेयर’ का टैग   दिनेश कार्तिक ने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में सिर्फ 8 गेंद पर 29 रन बनाए. इसमें 3 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 360 से भी ज्यादा का था. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के बाद दिनेश कार्तिक ने टीम में नियमित मौका ना मिलने की बात भी कही. दरअसल उनका दर्द इस बात से है कि पिछले 14 साल से टीम का हिस्सा होने के बाद भी वो लगातार प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो पाते. उनके इस दर्द के साथ साथ सच ये भी है कि वो पिछले एक दशक से भारतीय टीम के पसंदीदा ‘रिजर्व’ खिलाड़ी हैं. BLOG: दिनेश कार्तिक के छक्के और रोहित शर्मा की कप्तानी का कमाल आप पिछले एक दशक की खबरों का आंकलन कर लीजिए. आप पाएंगे कि अगर भारतीय टीम के नियमित विकेटकीपर को चोट लग गई हो तो दिनेश कार्तिक को बुलाया गया है. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों में से कोई अनफिट हो गया हो चयनकर्ताओं ने दिनेश कार्तिक को मौका दिया है. यहां तक कि अगर कोई मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भी चोट की वजह से बाहर हुआ है तो फ्लाइट पकड़ने का मौका दिनेश कार्तिक को ही मिला है. यहां तक कि एक वक्त ऐसा था जब ये कहा जाने लगा था कि बोर्ड की इस पसंद के पीछे ताकतवर एन श्रीनिवासन का हाथ है. अब एन श्रीनिवासन नहीं हैं इसलिए ये बात नहीं कही जा सकती है. रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी होनी चाहिए चर्चा   ट्राएंगुलर सीरीज में मिली जीत में रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी चर्चा होनी चाहिए. अव्वल तो आखिरी दो मैचों में उन्होंने फॉर्म में वापसी की, जिससे उन्होंने तो राहत की सांस ली ही होगी, आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी को भी चैन आया होगा. इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी अपनी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल के मैदान में पसीना बहाएंगे. रविवार को खेले गए फाइनल मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी की भी तारीफ हुई. चर्चा इस बात को लेकर थी कि उन्होंने गेंदबाजों का ‘रोटेशन’ बहुत सोच समझ के साथ किया. BLOG: दिनेश कार्तिक के छक्के और रोहित शर्मा की कप्तानी का कमाल इसके अलावा उन्होंने ‘फील्डिंग प्लेसमेंट’ बहुत तार्कित ढंग से की. कमेंट्री में इस बात पर चर्चा हो रही थी कि रोहित शर्मा ने मैदान के किस हिस्से में किस फील्डर को लगाने का फायदा होगा इसका भी गणित तैयार किया हुआ था. रविवार को भारत को मिली जीत में फील्डिंग का रोल भी अहम रहा. बतौर कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े भी शानदार हैं. उन्होंने अब तक 9 टी-20 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से 8 मैच भारत ने जीते हैं. आईपीएल में उनकी कप्तानी के रिकॉर्ड्स का हर कोई लोहा मानता ही है.
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget