एक्सप्लोरर

BLOG: बिना सोच बदले हम जापान की तरह प्रगति नहीं कर सकते!

नई दिल्ली: जापान के पीएम शिजो आबे ने कहा कि एक वक्त हमारे पास खाली खेत और मलबे के अलावा कुछ नहीं था तो फिर मेरा सवाल ये है कि क्या वजह है कि भारत जैसे विशाल और प्राकृतिक संसाधन से भरपूर देश को रफ्तार का प्रतीक बुलेट ट्रेन दौड़ाने के लिए एक छोटे से देश जापान की जरुरत पड़ जाती है. वजह हम हिन्दुस्तानियों की सोच और हमारी आदतें हैं.

मुझे याद है बचपन में मैंने किसी का संस्मरण पढ़ा था जिसमें जापान की यात्रा करने वाले एक सज्जन ने वहां की एक घटना बताई थी. हुआ यूं था कि ट्रेन की जिस सीट पर वो बैठे थे, वो साइड से फट गई थी. सामने की सीट पर बैठी एक महिला ने फौरन अपने बैग से सूई धागा निकालकर उस फटी हुई सीट को यूं सिलना शुरु कर दिया, मानो वो उनके घर के सोफे पर रखा कोई कुशन हो जिसके और ज्यादा फट जाने से उनका व्यक्तिगत नुकसान होता. अब सोचिए इसी तरह भारतीय रेल की कोई सीट फट गई होती तो क्या होता ? आसपास बैठा कोई शख्स उस सीट में तब तक उंगली या कलम डालकर घुमाता जब तक वो और नहीं फट जाती. अगर हम आप ऐसा नहीं भी करते तो कम से कम उस सीट को सिलने की तो कतई नहीं सोचते.

Shinzo Abe, Narendra Modi

हमारे और जापान के लोगों की मानसिकता और सोच में यही फर्क भूकंप से लगातार हिलते जापाना को इतना सशक्त बना देता है कि वो भारत जैसे विशाल देश की प्रगति में मदद करने की क्षमता रखता है और हम दूसरों देशों की तरफ मदद के लिए टकटकी लगाए रखते हैं. जितना बड़ा मानव संसाधन हमारे पास है,हम चाहें तो क्या नहीं कर सकते लेकिन सिर्फ सिस्टम और राजनीतिक जमात को कोसने से काम नहीं चलेगा. हमें और आपको खुद को बदलना होगा तभी परिवर्तन आएगा. सिर्फ मोदी या उनके सरीखे नेता हमें जगत गुरु नहीं बना सकते बल्कि ये तभी संभव है जब हम सभी इस दिशा में सोचें.संस्कृत में एक श्लोक है-

अयं निज: परोवेति, गणना लघुचेतसाम उदार चरिता नाम तु, वसुधैव कुटुम्बकम

यानी अपने पराये का जो सोचते हैं उनकी सोच छोटी होती है.बड़े ह्दयवालों के लिए तो सभी अपने होते हैं. वसुधैव कुटु्म्बकम की क्या हम सिर्फ बात करते रहेंगे? क्या हम पूरे देश को अपना परिवार नहीं मान सकते ? जिस दिन हमारे अंदर ये सोच आ गई यकीन मानिए सारे झगड़े, फसाद खत्म हो जाएंगे. देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाएगा.

(ये लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. एबीपी न्यूज़ इसके किसी भी तथ्य के लिए जिम्मेदार नहीं है. आप ट्विटर @akhileshanandd पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...',  इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...',  इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget