एक्सप्लोरर

बिहार: छठ के दौरान दो अलग-अलग जिलों में हादसा, नाबालिग समेत 5 की मौत

बड़गांव स्थित एक तालाब में छठ पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में व्रती अपने परिजन के साथ उदीयमान सूर्य की अराधना को लेकर जुटे थे. इसी दौरान तालाब से सटे एक मंदिर की दीवार गिर गई जिसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई.

पटनाः लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान बिहार के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 15 से अधिक लोग घायल हो गए. मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि समस्तीपुर के हसनुपर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ पर मंदिर की एक दीवार गिर गई. इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए.

हसनपुर के थाना प्रभारी चंद्रकांत ने बताया कि बड़गांव स्थित एक तालाब में छठ पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में व्रती अपने परिजन के साथ उदीयमान सूर्य की अराधना को लेकर जुटे थे. इसी दौरान तालाब से सटे एक मंदिर की दीवार गिर गई जिसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

औरंगाबाद में 2 बच्चों की मौत

इससे पहले शनिवार की रात छठ महापर्व के दौरान औरंगाबाद स्थित सूर्यनगरी देव में सूर्य मंदिर में मची भगदड़ में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई. हादसे में कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छठ के सायंकालीन अर्ध्य के दौरान शनिवार को देर शाम औरंगाबाद के देव में लगने वाले मेला में मची भगदड़ के कारण करीब सात-आठ लोग घायल हो गए. भीड़ में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के प्रिंस कुमार (4) और पटना के बिहटा निवासी रिंकू कुमारी (7) के रूप में की गई है. घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उल्लेखनीय है कि देव सूर्य मंदिर में छठ के दौरान लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है.

पूर्व CM राबड़ी देवी से छठ मनाना सीखना चाहती हैं अभिनेत्री माहिका शर्मा, कहा- ठेकुआ बनाना भी सीखूंगी

पटना की छठ पूजा में भी प्रदूषण ने डाला विघ्न, मुश्किल से हुए सूर्य दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget