एक्सप्लोरर

नए साल से इन कारों की कीमतों में हो रहा है इजाफा, जानिए कितनी महंगी होंगी

कई कार कंपनियां नए साल से कीमते बढ़ा रही हैं, इससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा राशि देनी पड़ेगी. कारों की कीमत बढ़ाने की वजह कंपनियां लागत का बढ़ना बता रही हैं. इसमें महिन्द्रा, मारुति सुजुकी, फोर्ड, स्कोडा, हुंडई, एमजी मोटर्स, निशान, किया मोटर्स ऑडी इंडिया, फॉक्सवैगन और बीएमडब्लयू इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं.

नई दिल्लीः कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है. कार निर्माता कई कंपनियां नए साल से कारों की कीमतें बढ़ा रही हैं, इससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा राशि देनी पड़ेगी. कारों की कीमत बढ़ाने की वजह कंपनियां लागत का बढ़ना बता रही हैं. इसमें महिन्द्रा, मारुती सुजुकी, फोर्ड, स्कोडा, हुंडई, एमजी मोटर्स, निशान, किआ मोटर्स ऑडी इंडिया, फॉक्सवैगन और बीएमडब्लयू इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं. कीमतों में 2 से 4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है.

स्कोडा स्कोडा के नए साल में दाम बढ़ने जा रहे हैं. कंपनी विभिन्न मॉडलों की कीमत में 2.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

महिंद्रा भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा ने भी घोषणा की है कि वह 2021 से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. हालांकि कंपनी ने बढ़ोतरी की राशि की फिलहाल नहीं बताई है.

हुंडई हुंडई इंडिया नए साल में अपने सभी मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. कीमतों में बढ़ोतरी विभिन्न मॉडल के आधर पर 7,521 रुपये से 32,800 रुपये तक होगी.

मारुति सुजुकी देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी बढ़ती इनपुट लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. हालांकि कंपनी ने किस मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी जानकारी नहीं दी है.

एमजी मोटर्स एमजी ने हाल ही में घोषणा की कि 1 जनवरी से बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी सभी मॉडलों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी.

बीएमडब्ल्यू लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा है कि वह बीएमडब्लू और मिनी ब्रांडों के तहत बेची जाने वाली मॉडल की रेंज के लिए कीमतों में 2021 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने कहा है कि नई कीमतें 4 जनवरी से लागू होंगी.

फोर्ड फोर्ड इंडिया मॉडल के आधार पर अपनी कारों और एसयूवी की कीमतों में 3 प्रतिशत या 5,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी करेगी. हालांकि कि 2020 में अपनी कारों की बुकिंग करने वाले ग्राहक इससे प्रभावित नहीं होंगे.

होंडा कार होंडा की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन बढ़ोतरी की डिटेल्स अभी जारी नहीं की हैं.

रेनॉल्ट रेनॉल्ट ने नए वर्ष में अपने मॉडलों की कीमतों में 28,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी.

निसान निसान इंडिया ने कहा है कि वह जनवरी 2021 से निसान और डैटसन ब्रांडों के तहत सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. जापानी कार निर्माता ने कहा है कि वह इनपुट की बढ़ती लागत से कीमतों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी.

वोक्सवैगन वोक्सवैगन अपने पोलो और वेंटो की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी.

किया मोटर्स किया मोटर्स भी जनवरी से अपने सेल्टोस और सॉनेट एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी.

यह भी पढ़ें

बाइक के लिए अब नहीं पड़ेगी चाबी की जरूरत, फिंगरप्रिंट से स्टार्ट होगी ये मोटरसाइकल

Year Ender 2020: भारतीय बाजार में साल 2020 में इन शानदार SUV ने की एंट्री, जानें टॉप 5 कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget