एक्सप्लोरर

Hit And Run Law: क्या है नया 'हिट एंड रन' कानून, जिसपर मचा था देशभर में बवाल? समझ लीजिए यहां

भारतीय न्याय दंड सहिंता में पहले हिट-एंड-रन जैसी घटनाओं के लिए कोई सीधा कानून नहीं था. ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए IPC की धारा 304 ए का प्रयोग किया जाता था.

New Rules for Vehicles: भारत में हाल ही में लागू हुए हिट-एंड-रन कानून, जिसका मकसद दुर्घटना के बाद ड्राइवर भागने से रोकना है, ने ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट यूनियन के देशव्यापी हड़ताल को जन्म दे दिया. जिसके चलते ट्रक और टैंकर ड्राइवर्स का तीन दिन का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इसने देश के कई हिस्सों में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की समस्या भी देखने को मिली.

क्या है नया हिट-एंड-रन कानून?

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अनुसार, जो ब्रिटिश-कालीन भारतीय दंड संहिता का रिप्लेस्मेंट है. जिसके तहत अगर किसी ड्राइवर के लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते कोई गंभीर सड़क दुर्घटना होती है और वह पुलिस या किसी अधिकारी इस घटना की जानकारी दिए बिना चला जाता है, तो उसे दंडित किया जा सकता है. जिसके लिए 10 साल तक की जेल और 7 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. 

पहले हिट एंड रन कानून क्या था?

भारतीय न्याय दंड सहिंता में पहले हिट-एंड-रन जैसी घटनाओं के लिए कोई सीधा कानून नहीं था. हालांकि इसके बजाय, ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए IPC की धारा 304 ए का प्रयोग किया जाता था. जिसके मुताबिक, लापरवाही से किए गए किसी काम की वजह से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो अधिकतम दो साल की जेल या जुर्माना हो सकता है.

इसलिए शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन 

नए हिट एंड रन कानून की आलोचना मुख्य रूप से दुर्घटना की जगह छोड़ने के लिए सख्त सजा के इर्द-गिर्द केंद्रित है. क्योंकि नए कानून के मुताबिक, ड्राइवर को 10 साल तक की जेल और 7 लाख रुपए का तगड़ा जुर्माना हो सकता है. जबकि पुराने नियम के तहत 2 साल की सजा और जुर्माना भी काफी कम था. अब ड्राइवर इसे दो धारी तलवार समझ रहे हैं, क्योंकि दुर्घटना भले ही पूरी तरह से उनकी गलती की वजह से न हुई हो, लेकिन इसका खामियाजा उन्हें काफी ज्यादा भुगतना पड़ सकता है. 

इसके अलावा, ट्रक ड्राइवरों को इस बात का भी डर है, कि घायलों को अस्पतालों तक ले जाते समय उन्हें भीड़ की हिंसा का भी सामना करना पड़ सकता है. जैसा कि आजकल देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें :- December 2023 Sales Report: 2023 में इस कंपनी ने अकेले बेच डालीं 20 लाख से ज्यादा कारें, एसयूवी की डिमांड रही तगड़ी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर डैशकैम लगवाएं या हेलमेट कैमरा, हिट-एंड-रन केस में क्या जरूरी?
बाइक पर डैशकैम लगवाएं या हेलमेट कैमरा, हिट-एंड-रन केस में क्या जरूरी?
Local Mechanic या Service Center, कहां कम होगा गाड़ी का खर्च?
Local Mechanic या Service Center, कहां कम होगा गाड़ी का खर्च?
चौड़ा Tyre लगवाने से पहले जान लें, Mileage पर पड़ेगा कितना असर?
चौड़ा Tyre लगवाने से पहले जान लें, Mileage पर पड़ेगा कितना असर?
बाइक पर कैमरा लगाना कितना महंगा, कितने रुपये से शुरू होता है सेटअप?
बाइक पर कैमरा लगाना कितना महंगा, कितने रुपये से शुरू होता है सेटअप?

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रीता के बाद अब अदिति ने कांग्रेस में एंट्री की अटकलों पर लगाया विराम! सामने आई ये तस्वीर
रीता के बाद अब अदिति ने कांग्रेस में एंट्री की अटकलों पर लगाया विराम! सामने आई ये तस्वीर
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
एमपी HC जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर PM केयर्स फंड में करेंगे 1 करोड़ दान
एमपी HC जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर PM केयर्स फंड में करेंगे 1 करोड़ दान
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
घर पर ऐसे उगा सकते हैं कुंदरू, जान लें इस सब्जी की खूबी
घर पर ऐसे उगा सकते हैं कुंदरू, जान लें इस सब्जी की खूबी
आपके Gadgets चुपचाप हो रहे हैं खराब, ये आदतें डालती हैं असर
आपके Gadgets चुपचाप हो रहे हैं खराब, ये आदतें डालती हैं असर
Embed widget