एक्सप्लोरर

भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं ये बाइक्स , कीमत और खासियत जान लीजिए

जो लोग हर दिन बाइक से सफर करते हैं, वे ज्यादा माइलेज वाली बाइक खरीदना पसंद करते हैं. इसकी वजह बजट का संतुलन बनाना होता है. स्पोर्ट्स बाइक महंगी होने के साथ माइलेज भी कम देती हैं.

नई दिल्लीः देश में करोड़ों लोग प्रतिदिन बाइक का इस्तेमाल करते हैं. शहरी हो या ग्रामीण इलाका, बाइक हर जगह आवागमन का एक बेहतरीन साधन मानी जाती है. जब बात बाइक खरीदने की आती है, तो कई लोग स्पोर्ट्स या रेसिंग बाइक पसंद करते हैं, तो कई लोग ज्यादा माइलेज वाली बाइक को बेहतर मानते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि हल्की बाइक ज्यादा माइलेज देती हैं और सर्वाधिक पसंद की जाती हैं. आज आपको देश की कुछ ऐसी बाइकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका माइलेज सबसे ज्यादा हैं और ये सभी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं. ये बाइक बीएस-6 इंजन से लैस हैं. इनकी कीमत भी अन्य की अपेक्षा कम होती है और बजट में फिट बैठती हैं. चलिए इन पर एक नजर डाल लेते हैं.

TVS Sport

सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइकों का जिक्र हो और टीवीएस का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. इस कंपनी की बाइक अपने बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती हैं. टीवीएस स्पोर्ट बाइक 99.77 CC  के इंजन से लैस होती है और इसमें 5.5KW पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. यह बाइक प्रतिदिन ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए बेस्ट बाइक मानी जा सकती है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 75 किलोमीटर प्रति लीटर है. अगर कीमत की बात करें, तो दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 60,000रुपए है.

Honda CD 110 Dream

होंडा ने भी बाजार में बीएस-6 इंजन वाली किफायती बाइक बाजार में उतारी हैं. इनमें CD 110 Dream सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक मानी जाती है. इस बाइक में 109.5 CC का दमदार इंजन है. इसमें 7500 Rpm पर 6.47 की पावर और 5500 Rpm पर 9.3 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. खास बात यह है कि इस बाइक के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 74 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 65,000 रुपये से शुरू होती है.

Bajaj CT 110

बजाज की बाइक माइलेज के मामले में काफी बढ़िया हैं. हल्के वजन वाली CT 110 में 115.45 CC का इंजन दिया गया है. इस बाइक में बीएस-6 इंजन है और 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया है. इसकी सीट भी काफी कंफर्टेबल होती है और दो लोग आसानी से सफर कर सकते हैं. अगर फीचर्स की बात करें, तो रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक व CBS टेक्नोलॉजी और फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा दी गई है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर है. वहीं कीमत की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 53 हजार रुपये है.

Hero passion pro

हीरो की बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हैं. खासतौर से ग्रामीण इलाकों में हीरो की बाइक काफी लोकप्रिय हैं. बीएस-6 इंजन वाली इस बाइक में 110 CC  का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 9.02 Bhp की पावर और 9.79 Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक का इंजन XSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 67000 रुपए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Night Driving Safety: रात को सफर पर निकलें तो गाड़ी में जरूर चेक करें ये तीन चीजें
रात को सफर पर निकलें तो गाड़ी में जरूर चेक करें ये तीन चीजें
कैसे काम करता है Rain Sensing Wiper, कैसे पहचानता है बारिश?
कैसे काम करता है Rain Sensing Wiper, कैसे पहचानता है बारिश?
Car AC in Rain:बरसात में कितने पर चलाना चाहिए कार का एसी? जानें तरीके
बरसात में कितने पर चलाना चाहिए कार का एसी? जानें तरीके
एक्सप्रेसवे पर लेन बदली तो कटेगा चालान, नया हाईवे नियम लागू
एक्सप्रेसवे पर लेन बदली तो कटेगा चालान, नया हाईवे नियम लागू

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget