एक्सप्लोरर

TATA Tiago Review : कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ लाजवाब है Tata Tiago का CNG वर्जन, नहीं मिलेगी इस रेंज में ऐसी कार

TATA Tiago CNG : टाटा मोटर्स ने अपनी TATA Tiago का सीएनजी वर्जनलॉन्च कर दिया है. यह कार कई मायनों में खास है. इसका दमदार लुक, फीचर्स और दक्षता इसे दूसरी कार से बेहतर बनाते हैं. इसकी कीमत भी कम है.

TATA Tiago Features : पेट्रोल (Petrol) की बढ़ती कीमतों और डीजल व इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) में 10 लाख रुपये से कम के दाम पर ज्यादा फीचर्स न होने की वजह से सीएनजी कार (CNG Car) बेहतर विकल्प नजर आती है, लेकिन फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कारों की संख्या कम होने और सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर किट लगवाने के लिए लगने वाली लंबी लाइनों की वजह से लोग मजबूरी में पेट्रोल कार तक ही सीमित रह जाते हैं. ऐसे लोगों को टारगेट करने के लिए अब टाटा ने iCNG रेंज में भी टाटा टियागो (Tata Tiago) कार उतारी है. अभी तक सीएनजी कार को सिर्फ पैसा बचाने के पर्पज से देखा जाता था. इसे कैटेगरी की कार ज्यादा फीचर्स के साथ नहीं आती थी, लेकिन टाटा (TATA) ने इस अवधारणा को तोड़ते हुए कुछ नया किया है. चलिए देखते हैं इस कार में और क्या है खास.

कार में हैं कई कमाल के फीचर्स  

टाटा टियागो (TATA Tiago) के सीएनजी वर्जन में भी आपको वो सभी ट्रिम्स मिलते हैं जो पेट्रोल वर्जन में आते हैं. आप इसे XE, XM, XT, XZ+ ट्रिम्स में भी ले सकते हैं. इसमें आपको पेट्रोल और सीएनजी दोनों का ही विकल्प मिलता है. कुल मिलाकर टियागो फुली लोडेड कार है. इसमें आपको वो हर फीचर मिलते हैं जो पेट्रोल कार में मिलते हैं. इस लिहाज से टियागो अन्य कारों की तुलना में शानदार है. इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लैक और बेज ड्यूल टोन इंटीरियर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, स्टीयरिंग कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा आदि जैसे फीचर्स मौजूद हैं. टियागो का 'मिडनाइट प्लम' ' कलर सबसे अच्छा लगता है.

ये भी पढ़ें : Electric Scooters: इन पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से कोई भी खरीद लिया तो भूल जाएंगे पेट्रोल का भाव!


TATA Tiago Review : कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ लाजवाब है Tata Tiago का CNG वर्जन, नहीं मिलेगी इस रेंज में ऐसी कार

ड्राइविंग में शानदार अनुभव

अब अगर ड्राइविंग की बात करें तो, टियागो में मौजूद स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन 86bhp/113Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है, जबकि सीएनजी मोड में यह 73bhp/95Nm तक ही सीमित रह जाता है. कार में एक और खास बात ये है कि इसे आप सीएनजी मोड में शुरू कर सकते हैं, जबकि सेंट्रल कंसोल पर दिए गए एक बटन से इसे पेट्रोल (Petrol) पर स्विच कर सकते हैं. अगर आपकी कार में सीएनजी (CNG) या पेट्रोल खत्म हे वाला है तो यह अपने आप चेंज होकर उस मोड में चला जाता है जिसमें ईंधन ज्यादा हो. हमने टेस्ट के दौरान इस कार को सीएनजी मोड पर शुरू किया. सिटी यूज के लिए यह कार काफी पावरफुल है. आपको इसमें बार-बार डाउनशिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही इसमें पावर या स्पीड की कमी भी महसूस नहीं होती है. यही नहीं सीएनजी मोड में तेज ट्रैफिक के बीच अचानक ओवरटेक करना हमें काफी आसान लगा. खड़ी सड़कों पर भी इस कार ने CNG मोड में आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और टेस्ट के दौरान हमने पाया कि प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में इसमें अधिक बीएचपी है. यह इसे दूसरी कारों से अलग करता है. इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 168 मिमी है और हमें टेस्टिंग के दौरान इससे कोई समस्या नजर नहीं आई.



TATA Tiago Review : कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ लाजवाब है Tata Tiago का CNG वर्जन, नहीं मिलेगी इस रेंज में ऐसी कार

दक्षता भी शानदार

इफिशिएंसी (efficiency) यानी दक्षता की बात करें तो इस कार का आधिकारिक आंकड़ा 27 किमी/किग्रा से कम है, लेकिन हमने पाया है कि यह लिमिट बढ़ भी सकती है. टियागो सीएनजी के साथ सबसे बड़ी समस्या बूट स्पेस का कम होना है. इसका बूट स्पेस 80 लीटर का है. इस मॉडल में एक खास सेफ्टी फीचर भी दिया गया है. इसके तहत अगर फ्यूल (Fuel) का ढक्कन ठीक से बंद नहीं होता है तो माइक्रो स्विच वाहन को बंद कर देता है तो इसे स्टार्ट होने नहीं देता.

ये भी पढ़ें : Electric Bike: भारत में लॉन्च हुई एक और इलेक्ट्रिक बाइक, 100kmph की टॉप स्पीड के साथ मिलेंगे ये फीचर


TATA Tiago Review : कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ लाजवाब है Tata Tiago का CNG वर्जन, नहीं मिलेगी इस रेंज में ऐसी कार

फीचर्स की तुलना में ज्यादा नहीं है कीमत

अब अगर इस कार की कीमत पर बात करें तो यह 6.09 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि टॉप-एंड XZ+ मॉडल की कीमत 7.52 लाख रुपये है. टाटा मोटर्स (TATA Motors) ने इस सीएनजी कार को अधिक प्रीमियम बनाने के साथ ही आकर्षक भी बनाया है. ओवरऑल इस सीएनजी कार (CNG Car) का प्रदर्शन काफी अच्छा है और दक्षता भी बहुत अच्छी है. वहीं कार के फीचर्स की बात करें तो इसकी टक्कर में कोई नहीं है.


TATA Tiago Review : कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ लाजवाब है Tata Tiago का CNG वर्जन, नहीं मिलेगी इस रेंज में ऐसी कार

हमें क्या अच्छा लगा : लुक, फीचर्स, सेफ्टी, सीएनजी परफॉर्मेंस और दक्षता.

क्या अच्छा नहीं लगा : कम बूट स्पेस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 KM माइलेज वाली इस सस्ती कार की खूब हो रही सेल, जानिए डिटेल्स
27 KM माइलेज वाली इस सस्ती कार की खूब हो रही सेल, जानिए डिटेल्स
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget