एक्सप्लोरर

BSA Gold Star vs Royal Enfield Interceptor: इन दोनों बाइक्स में से किसे खरीदना बेहतर? यहां जान लीजिए खुद

गोल्ड स्टार के डिजाइन में आपको क्लासिक लुक देखने को मिलेगा तो वहीं इंटरसेप्टर 650 रोडस्टर डिजाइन के साथ मार्केट में मौजूद है. बीएसए गोल्ड 650 में 652 cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वॉल्व इंजन लगा है.

BSA Gold Star vs Royal Enfield Interceptor: ब्रिटिश ऑटोमेकर BSA की ओर से अपनी रॉयल बाइक गोल्ड स्टार 650 को पिछले साल लॉन्च किया गया था. वैसे तो यह बाइक पहले से ही ग्लोबल मार्केट में मौजूद है, लेकिन इसे भारत में बाद में लॉन्च किया गया है. इंडियन मार्केट में बीएसए की राइवल की बात की जाए रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 से इसकी टक्कर देखने को मिलने वाली है. 

गोल्ड स्टार 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है. इस मोटरसाइकिल की टॉप-एंड मॉडल की कीमत 3.35 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 का बेस मॉडल 3 लाख 3 हजार रुपये में मार्केट में मौजूद है. इंटरसेप्टर 650 के टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 3.31 लाख रुपये है.

दोनों बाइक में मिलते हैं ये फीचर्स

दोनों बाइक के डिजाइन की बात करें तो बीएसए और रॉयल एनफील्ड दोनों ही बाइक रेट्रो डिजाइन में आती हैं. गोल्ड स्टार के डिजाइन में आपको क्लासिक लुक देखने को मिलेगा तो वहीं इंटरसेप्टर 650 रोडस्टर डिजाइन के साथ मार्केट में मौजूद है. रॉयल एनफील्ड बाइक में एलईडी हेडलैम्प लगाए गए हैं और साथ ही पहियों को अलॉय व्हील्स से बदला गया है.

दोनों बाइक का इंजन 

बीएसए गोल्ड स्टार 650 में 652 cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वॉल्व इंजन लगा है. इस बाइक में लगे इंजन से 6,000 rpm पर 45hp की पावर मिलती है और 4,000 rpm पर 55 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है.

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 में 648 cc, पैरेलल-ट्विन, 4-स्ट्रोक, सिंगल ओवरहेड कैम, एयर/ऑयल-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है. इस इंजन से 7,150 rpm पर 47 bhp की पावर मिलती है और 5,250 rpm पर 52 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. 

गोल्ड स्टार में इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है. गोल्ड स्टार 650 में फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12 लीटर दी गई है. वहीं रॉयल एनफील्ड बाइक के इंजन के साथ में 6-स्पीड ट्रांसमिशन जुड़ा है. ये बाइक 13.7 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी के साथ बाजार में मिल रही है.

यह भी पढ़ें:-

Activa Electric के बाद Honda लॉन्च करेगी 10 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, भारत बनेगा EV का मैन्युफैक्चरिंग हब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget